जांजगीर : बिर्रा चौक पर चक्काजाम, जहरीली शराब पीने से 2 लोगों की हुई थी मौत

जांजगीर जिले में शराब पीने के बाद दो युवकों की हुई मौत के बाद परिजनों ने बिर्रा चौक पर चक्काजाम कर दिया है| मौके पर पुलिस पहुंची हुई है और आक्रोशितों को समझाने का प्रयास कर रही है | लेकिन आक्रोशित लोग शासन-प्रशासन के खिलाफ नारे बाजी करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं | ग्रामीणों और परिजन द्वारा मौत को संदिग्ध बताते हुए ग्रामीण आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर तुरंत गिरफ्तार करने की मांग कर रहे है, फ़िलहाल पुलिस ने  दोनों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसके बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। यह मामला बिर्रा थाना क्षेत्र के करही का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों का नाम सूरज यादव, मनोज कश्यप बताया जा रहा है, ग्रामीण लोगों का कहना है कि आज 15 सितंबर की सुबह दोनों मृतकों ने शराब (गिप्सी फाइन व्हिस्की) पी थी, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई , जिसके बाद उन्हें तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया गया. एक युवक की मौत मौके पर ही हो गया और दूसरे युवक का हॉस्पिटल में इलाज दौरान मौत गया। घटना की सूचना जिले के पुलिस अधीक्षक ने बिर्रा पुलिस को घटना की जांच के निर्देश दिए है। वही पीएम रिपोर्ट में शराब किसी प्रकार की जहरीली प्रदार्थ होने की आशंका की जा रही है।

See also  पामगढ़ में आज मिले 7 संक्रमित

 

 

जांजगीर : जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत, मचा हडकंप, जाँच में जुटी पुलिस