यूक्रेन के डोनेस्क प्रांत के चासिव यार शहर पर रूस का कब्जा, जेलेंस्की ने वापस बुलाई सेना

कीव
 यूक्रेन के डोनेस्क प्रांत का चासिव यार शहर को रूस ने लंबे संघर्ष के बाद जीत लिया है। इस हार के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस शहर से अपनी सेना को वापस बुलाने की घोषणा की है जबकि रूस ने कहा है कि उसने  रात को शहर को अपने नियंत्रण में ले लिया था। इस प्रकार से करीब 29 महीने से जारी लड़ाई में एक और शहर यूक्रेन के हाथ से निकल गया है। इस युद्ध में रूस अभी तक यूक्रेन के 20 प्रतिशत से ज्यादा भूभाग पर कब्जा कर चुका है।

रूसी सेना के कब्जे में आया चासिव यार शहर रणनीतिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है। इस शहर के हाथ आने से यूक्रेन के दो महत्वपूर्ण शहरों- क्रैमेटोर्स्क और स्लोवियांस्क पर कब्जे की लड़ाई में रूस को आसानी होगी। यूक्रेन ने कहा है कि सैनिकों की सुरक्षा के लिए उन्हें वापस बुलाना बेहतर समझा गया, इसलिए चासिव यार को छोड़ने का निर्णय लिया गया। रूस समर्थक यूक्रेन के विद्रोहियों का डोनेस्क के एक हिस्से पर 2014 से कब्जा है। फरवरी 2022 से छिड़े युद्ध के बाद रूसी सेना ने प्रांत में अपना कब्जा बढ़ाया है।

See also  प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाक सेना प्रवक्ता की शर्मनाक हरकत, महिला पत्रकार को मारी आंख; VIDEO वायरल

इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि उनकी सेना की 14 ब्रिगेड के पास लड़ने के लिए पर्याप्त हथियार नहीं है। इसका रूस को लाभ हो रहा है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उनका एस-350 एयर डिफेंस सिस्टम पश्चिमी देशों की मिसाइलों का पता लगाने और उन्हें आकाश में ही नष्ट करने में सक्षम है।