सर्दियों में हाथो के रूखेपन के दूर करने के लिए लगाए ये मास्क, चमक उठेगी त्वचा

सर्दियों में अगर आपकी त्वचा भी शुष्क और रूखी हो जाती है तो आज हुमक आपके लिए लेकर आये है कुछ ऐसे मास्क के टिप्स जो आपके बेजान त्वचा में नयी जान डाल देंगे तो आइये जानते है

अंडे का मास्क अंडे में मौजूद प्रोटीन त्वचा को पोषण देना का काम करता है जिसकी वजह से त्वचा लंबे वक्त तक सॉफ्ट और जवां बनी रहती है। जी हां अंडे में लगभग हर तरह का प्रोटीन पाया जाता है। इसके अलावा ये विटामिन ए का भी खजाना होता है। विटामिन ए दाग-धब्बों को दूर करने, कील-मुंहासों को बढ़ने से रोकने और फाइन लाइन्स को दूर करने में मददगार होता है। हाथो के लिए मास्‍क बनाने के लिए आप अंडे की जर्दी में नींबू का रस और ऑलिव ऑयल मिलाकर पेस्‍ट बना लें। फिर इस पेस्ट को मिक्स करके हाथों पर लगाएं और 20 मिनट के लिए ऐसे ही छो़ड़ दें। फिर गुनगुने पानी से हाथों को धो लें।

See also  ऐपल का सबसे पतला आईफोन हुआ सस्ता, 32,410 रुपये कम में मिल रहा iPhone Air, जानें कहां से करें खरीदारी

गाजर का मास्क अंडे की तरह गाजर का मास्‍क हाथों के लिए बहुत अच्‍छा होता है। जी हां सर्दियों में मिलने वाली गाजर हेल्‍थ के साथ-साथ ब्‍यूटी को बढ़ाने में भी मददगार होता है। गाजर में विटामिन ए और सी के अलावा एंटीऑक्‍सीडेंट और पोटैशियम व आयरन आदि भी भरपूर मात्रा में होता है। इसके अलावा गाजर में विटामिन ई भी बहुत अधिक होता है जो बॉडी को हाइड्रेट करने में हेल्‍प करता है जिससे त्‍वचा में नमी बनी रहती है।

एलोवेरा मास्‍क एलोवेरा त्‍वचा के लिए किसी वरदान की तरह है। यह त्‍वचा से जुड़ी हर समस्‍या को चुटकियों में दूर करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट और मॉश्‍चराइजिंग गुण त्‍वचा के रूखेपन को दूर करने के साथ उसे ग्‍लोइंग भी बनते है। साथ ही एलोवेरा त्‍वचा पर समय से पहले आने वाली झुर्रियों को भी दूर करता है। इसका मास्‍क बनाने के लिए आपको बहुत ज्‍यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। बस एलोवेरा की पत्ती में से जैल को निकालकर उसमें नींबू मिलाकर अच्छे से मिक्‍स कर लें। और अपने हाथों पर लगा लें। रात भर ऐसे ही लगा रहने दें, सुबह अपने हाथों को साफ कर लें। कुछ दिन इस्‍तेमाल से ही आपको अपने हाथों में फर्क महसूस होने लगेगा।

See also  चीन में बना फीमेल रोबोट, काम ऐसे कि रिसेप्शनिस्ट की भी कर दे छुट्टी