पामगढ़ के एक सरपंच पति को खनिज विभाग का नोटिस, अवैध रेत भडारण पर हुई कार्यवाही 

Johar36garh News|जांजगीर जिला के अंतिम छोर में बसे ग्राम पंचायत ससहा के मेला मैदान में भारी मात्रा में रेत का भण्डारण किया गया है| जिसके लिए खनिज विभाग ने सरपंच पति सुखराम मधुकर को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया | 3 तीन दिन भीतर जवाब नहीं देने पर कार्यवाही की चेतावनी दी है |

इस संबंध में पामगढ़ के नायब तहसीलदार संदीप कुमार साय ने बताया की सूचना मिलने पर शुक्रवार की रात ससहा गुरु घासीदास मेला मैदान का निरीक्षण किया गया, इस दौरान बड़ी मात्रा में रेत का भण्डारण करना पाया गया था|  जिसके बाद पामगढ़ SDM अनुपम तिवारी ने खनिज अधिकारी को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया था | आज सुबह जिला खनिज विभाग की टीम ने कार्यवाही की गई | उन्होंने मैदान में 25 ट्राली से अधिक रेत का भण्डारण पाया | जिस पर कार्यवाही करते हुए सरपंच पति को नोटिस भेजा है | 

See also  रायपुर : संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दीपावली पर्व के यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल होने पर प्रदेश एवं देशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं