Johar36garh (Web Desk)| जांजगीर कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए गठित जिला स्तरीय कोर कमेटी की कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक ने आज जिला कार्यालय में बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि सभी क्वारेंटीन सेंटर की सुरक्षा और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहे। क्वारेंटीन सेंटर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। चिकित्सा अधिकारी क्वॉरेंटीन किए गए लोगों के स्वास्थ्य पर सतत नजर रखें। उन्होने निर्देशित किया कि श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आने वाले श्रमिकों के अनुमान के अनुसार क्वॉरेंटाइन सेंटर तैयार रखें। कलेक्टर ने सभी एसडीएम और जनपद सीईओ से कहा की अपने अपने क्षेत्र के क्वारेंटीन सेंटर का सतत निरीक्षण करते रहें।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर ने सुरक्षा के लिए तैनात बलों के संबंध में जानकारी दी। अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम और जिला पंचायत सीईओ ने अन्य राज्यों से वापस पहुॅंच रहें जिले के श्रमिकों के संबंध में अवगत कराया साथ ही क्वॉरेंटीन सेंटर की व्यवस्था के बारे में बताया। बैठक में सीएमएचओ डॉक्टर बंजारे, सयुक्त कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा सहित कोर कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।