बिलासपुर के नाले में महिला की अर्धनग्न अवस्था में लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी, जाँच में जुटी पुलिस

बिलासपुर शहर के नाले में महिला की अर्धनग्न अवस्था में लाश मिलने से सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने शव बाहर निकालकर मरच्यूरी में रखवा दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु के कारणों का खुलासा हो पाएगा. पुलिस जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार 7 जुलाई 2026 की सुबह रेलवे रोड तितली चौक के पास के पास नाले में फुटकर व्यापारियों ने एक महिला की अर्धनग्न अवस्था में लाश देखी. जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई. सूचना पर डायल 112 व आरपीएफ के अधिकारी व जवान मौके पर पहुंच गए. लाश पर कपड़ा डालकर ढंका गया. उसके बाद तोरवा पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई.

लाश नाले में पानी पाइप में फंसी हुई थी और चेहरा नीचे की ओर थी. पुलिस के द्वारा शव नाले से बाहर निकालकर आसपास के लोगों को तलब कर पहचान की कार्रवाई की गई. किन्तु लाश की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने शव सिम्स के मरच्यूरी में रखवा दिया है. एफएसएल टीम ने जांच के बाद लाश दो दिन पुराना होना, शरीर में चोट के निशान नहीं मिलने और मृतका की उम्र 40 से 50 साल होने की जानकारी पुलिस को दी है. बहरहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु के कारणों का खुलासा हो पाएगा. पुलिस मृतका की फोटो पड़ोसी जिलों के थानों में भेजकर गुम इंसान से पहचान करने के प्रयास में जुट गई है. तलाशी लेने पर महिला के ब्लाउज में छोटा पर्स मिला है जिसमें 1100 रुपए रखे हुए थे. जांच के दौरान नाले के उपर एक साड़ी मिली है.

See also  खदान में वर्चस्व को लेकर लड़ाई, ट्रांसपोर्टर की बेदर्दी से हत्या, 16 आरोपियों ने किया सरेंडर

नहीं हुई पहचान

तोरवा टीआई ने बताया कि नाले में महिला की लाश मिली है. उसकी पहचान नहीं हो पाई है. लाश दो दिन पुरानी है और शरीर में चोट के निशान नहीं मिले है. दो दिन पहले तेज बारिश होने पर नाले में पानी का बहाव अधिक था. पानी में बहकर लाश आने की संभावना है. बहरहाल हर एंगल पर जांच की जा रही है.