बारिश के बीच बाइक से स्टंट बन सकता था जानलेवा, बाल-बाल बचा युवक, देखें विडियो

बारिश के बीच बाइक से स्टंट बन सकता था जानलेवा : बारिश के मौसम में सड़कें काफी फिसलन भरी हो जाती हैं, जिसकी वजह से हादसे होने का खतरा बढ़ जाता है। इसी वजह से प्रशासन लगातार लोगों से सावधानी के साथ और धीमी रफ्तार में वाहन चलाने की अपील करता है। वहीं इसी बीच सोशल मीडिया पर पश्चिम बंगाल का एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में बारिश के दौरान तेज रफ्तार में बाइक चला रहा एक युवक मोड़ पर अपना बैलेंस खो देता है और सड़क किनारे चट्टान से टकरा जाता है। गनीमत रही कि सड़क के पास गहरी खाई होने के बावजूद उसकी जान बच गई। इस घटना के बाद लोग बारिश में सावधानी से वाहन चलाने की सलाह दे रहे हैं।

बारिश के बीच बाइक से स्टंट बन सकता था जानलेवा : वायरल हो रहा वीडियो

ये घटना पश्चिम बंगाल के कुर्सियांग व्यू पॉइंट की बताई है। ये जगह सिलीगुड़ी और दार्जिलिंग के बीच स्थित एक लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेस है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक बाइक सवार रेनकोट पहनकर बारिश से भीगी सड़क पर तेज रफ्तार में बाइक चलाता नजर आता है। इसी दौरान वह चलते-चलते पीछे की ओर भी देखता है, जिससे उसका ध्यान सड़क से हट जाता है। कुछ ही देर बाद बाइक सवार सड़क के किनारे खाई की तरफ बढ़ने लगता है। ये देखकर वीडियो बना रहा व्यक्ति उसे जोर से आवाज देकर सावधान करता है।

See also  मंडप में दुल्हे को छोड़ पंडित पर फ़िदा हुई दुल्हन, पंडित भूल गए मन्त्र पढ़ना, विडियो देख आने लगे कमेंट्स

बारिश के बीच बाइक से स्टंट बन सकता था जानलेवा : काफी तेज थी चक्कर

इसके बाद मोड़ पर बाइक का बैलैंस बिगड़ जाता है और वह सड़क किनारे मौजूद एक चट्टान से जाकर टकरा जाती है। सड़क के ठीक पास गहरी खाई होने की वजह से ये हादसा बेहद खतरनाक साबित हो सकता था। अगर समय रहते बाइक नहीं रुकती तो बड़ा हादसा हो सकता था। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार का एक जूता दूर जाकर गिर गया। इसके बाद उसने किसी तरह बाइक को संभालने की कोशिश की, लेकिन बैलैंस बिगड़ने से वह सड़क के दूसरी ओर घास पर गिर पड़ा और उसकी मोटरसाइकिल भी वहीं गिर गई।

 

 

उसी समय पीछे आ रहा एक अन्य बाइक सवार तुरंत उसकी मदद के लिए पहुंच गया। फिलहाल इस हादसे में बाइक सवार को कितनी चोट आई, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वीडियो पर लिखा था, “आज शायद यमराज का दिन छुट्टी का था।” वहीं पोस्ट के कैप्शन में राइडर ने लिखा, “सेफ ड्राइव सेव लाइफ।”

बारिश के बीच बाइक से स्टंट बन सकता था जानलेवा : यूजर ने किया कमेंट

See also  दुल्हन की विदाई में बुलडोज़रों का काफिला, देखकर लोग हैरान

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग तरह की रिएक्शन दे रहे हैं। कई यूजर्स ने बारिश के मौसम में सावधानी से वाहन चलाने की सलाह दी, जबकि कुछ ने इस घटना पर मजाकिया अंदाज में भी कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, “गलती पूरी तरह राइडर की थी। आगे मोड़ होने के बावजूद वह दूसरी तरफ देख रहा था। भाई, जिम्मेदारी से बाइक चलाओ।” दूसरे यूजर ने कहा, “तुम्हारे दोस्त ने तुम्हें दूसरी जिंदगी दे दी।” वहीं एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, “यमराज का मिस्ड कॉल था, लेकिन रिसीव नहीं हुआ।”