पामगढ़ में तालाब में नहाने के दौरान डूबने से व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

JJohar36garh News|जांजगीर-चांपा जिला के पामगढ़ में नहाने के लिए तालाब में उतरे एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई, सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना पामगढ़ थाना के ग्राम चंडीपारा की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चंडी पारा निवासी खोलबहरा मेहर पिता धनो राम उम्र 47 साल सुबह नहाने के लिए दशहरा मैदान स्थित तालाब में गया हुआ था। नहाने के लिए वह तलाब में डुबकी लगाई जिसके बाद वह बाहर नहीं निकला। आस पास नहा रहे लोगों ने उसे बाहर निकाला और पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

See also  Breaking VIDEO : जांजगीर जिला में बीच सड़क नगर सैनिक की गला रेतकर हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी