पटना में शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) को लेकर अभ्यर्थियों का आक्रोश शुक्रवार को सड़कों पर फूट पड़ा. हजारों की संख्या में उम्मीदवार पटना कॉलेज से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) कार्यालय तक मार्च निकाल रहे थे. जैसे ही प्रदर्शनकारी जेपी गोलंबर के पास पहुंचे, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने की कोशिश की. इस दौरान जब अभ्यर्थियों ने बैरिकेड हटाने का प्रयास किया, तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया. कई छात्रों को चोटें आई हैं.
Patna में BPSC TRE 4 के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन Bihar पुलिस ने किया लाठीचार्ज
मांगी नौकरी, मिली लाठी #Patna #BPSC #Bihar
pic.twitter.com/Hevy4QLpRu— Anil Thakur (अनिल ठाकुर) (@Anil_NDTV) May 8, 2026
सरकार चाहे किसी की रहे, आम जनता को अपनी मांग और अधिकार के लिए सड़कों पर लीठियां खानी ही है।
TRE-4 के अभ्यर्थी वैकेंसी को लेकर पटना के सड़क पर प्रदर्शन कर रहे थे, तभी बिहार पुलिस ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है।
यह अभ्यर्थी राजद के समय भी पीटे गये थे, नीतीश के समय भी औऱ अब… pic.twitter.com/6A1vmx6sNi
— Ashutosh Prasad (@ashukrpd) May 8, 2026
पटना में BPSC TRE 4 विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन।
जेपी गोलंबर पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर जमकर लाठीचार्ज किया।अभ्यर्थियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा ,कइयों का सर फूटा तो कितने का हाथ-पैर टूटा । #Patna #BPSC #TRE4 pic.twitter.com/VIZuaN0GY6
— Mukesh singh (@Mukesh_Journo) May 8, 2026