जांजगीर जिला के पामगढ़ में 13 दिनों से लापता लिपिक की सड़ी गड़ी लाश तालाब में मिली है| जब की इससे पहले पुलिस ने तालाब में खोजबीन की थी, लेकिन उसे कुछ नहीं मिला था| रविवार की दोपहर लाश को तालाब में तैरते हुए देखा गया| घटना मुलमुला थाना के ग्राम नरियरा की है|
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नरियरा निवासी और शासकीय स्कूल भिलौनी में पदस्थ लिपिक रामकुमार निर्मलकरपिछले 13 दिनों से लापता था| गांव के ही तालाब के पास उसकी साइकिल और चप्पल मिली थी| संदेह होने पर पुलिस ने तालाब में जाली डालकर तलाश की गई थी, लेकिन उस समय पुलिस के हाथ कुछ नही लगा था |
रविवार को तालाब में कुछ लोगों ने एक शव को तैरते देखा उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी| मौके पर पहुंची पुलिस ने रस्सी से शव को बांधकर बाहर निकाला| जिसकी पहचान गांव के लोगों और परिजनों ने लापता रामकुमार रूप में की| फ़िलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है| पुलिस के मुताबिक रामकुमार पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था. बहरहाल मामले में मुलमुला पुलिस मार्ग कायम कर जांच कर रही है।