पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक गोविंदा जांगड़े पिता कौशल जांगड़े उम्र 33 साल नशे का आदी था| हमेशा वह नशे में ही धुत रहता था| आखरी बार उसे सोमवार की रात 8:00 बजे देखा गया था | वह घर में खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था| कमरे की कुंडी अंदर से बंद थी | दूसरे दिन उसकी कोई खबर नहीं लगी, जिसके बाद बगल में रहने वाले उसके चचेरे भाई राहुल जांगड़े ने उसको आहट दी | कमरे के अंदर से काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिला| जिस पर उसने सीडही लगाकर उसने खिड़की से झांक कर देखा| देखने के बाद उसके भाई की आंखें फटी की फटी रह गई गोविंदा एक गमछे के सहारे फंदे से लटका हुआ था| उसने यह खबर अपने परिजनों व गांव वालों को दी| जिसके बाद गांव मे हडकपं मच गया| सूचना पर पहुंची पामगढ़ पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया| परिजनों ने बताया कि ठीक 1 साल पूर्व फरवरी माह में उसके बड़े भाई रमेश जांगड़े ने भी उसी कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी| आज छोटे भाई ने फांसी लगा ली| उसके माता पिता की मौत पहले ही हो चुकी है|
