Skip to content
  • Sunday, June 21, 2026
johar36garh.com

johar36garh.com

johar36garh news | www.johar36garh.com | Pamgarh News

Banner Add
  • होम
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • फायदे की खबर
  • क़ानूनी सलाह
  • राशिफल
  • सरकारी योजनाएं
  • अजब गजब
  • जीवनशैली
  • रोजगार
  • भारतीय संविधान
  • भारतीय दंड सहिता
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • बलौदाबाजार कांड की न्यायिक जाँच आयोग ने सौपी रिपोर्ट, शासन स्तर पर हो रहा रिपोर्ट का परीक्षण
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार कांड की न्यायिक जाँच आयोग ने सौपी रिपोर्ट, शासन स्तर पर हो रहा रिपोर्ट का परीक्षण

January 15, 2026
Basant Khare

बलौदाबाजार कांड का कारण बने महाकौनी स्थित अमरगुफा में पवित्र जैतखाम को 15 एवं 16 मई 2024 की दरम्यानी रात क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इस गंभीर घटना को लेकर शासन द्वारा न्यायिक जाँच आयोग का गठन किया गया था।

यह एकल सदस्यीय न्यायिक जाँच आयोग छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति श्री सी. बी. बाजपेयी की अध्यक्षता में गठित किया गया था। आयोग को घटना के कारण, परिस्थितियाँ, जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान, घटना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के उपायों की जाँच का दायित्व सौंपा गया था।

 

मुख्य खबर : – बलौदाबाजार हिंसा, घटना की जांच करने पहुंचे न्यायिक आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश, जाने क्या कहा

 

कलेक्ट्रेट में खुला था आयोग का कार्यालय
जाँच प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए बलौदाबाजार जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में जाँच आयोग का कार्यालय भी खोला गया था। यहां किसी भी व्यक्ति या संस्था को यह अवसर दिया गया था कि, वे अमरगुफा जैतखाम प्रकरण से संबंधित अपनी जानकारी, साक्ष्य या अभ्यावेदन आयोग के समक्ष प्रस्तुत कर सकें।

See also  तीन प्रधान आरक्षकों को मिला प्रमोशन

 

मुख्य खबर : – बलौदाबाजार हिंसा : अमरगुफा के जैतखाम काटे जाने की घटना की जांच के लिए अगली सुनवाई 1 अक्टूबर को

 

किसी भी संस्था या व्यक्ति ने आयोग को साक्ष्य नहीं सौंपे
हालांकि, जाँच आयोग के समक्ष किसी भी व्यक्ति या संस्था द्वारा कोई दावा-पत्र, साक्ष्य या लिखित जानकारी प्रस्तुत नहीं की गई। इसके बावजूद आयोग द्वारा निर्धारित बिंदुओं पर विधिवत समीक्षा की गई। जाँच आयोग की समय-सीमा को अलग-अलग चरणों में प्रत्येक तीन माह के लिए कुल पाँच बार बढ़ाया गया, ताकि मामले के सभी पहलुओं की गहराई से जाँच हो सके। अंततः 12 जनवरी को जाँच की समय-सीमा समाप्त होने के बाद आयोग ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर शासन को सौंप दी।

अब शासन स्तर पर इस रिपोर्ट का परीक्षण किया जा रहा है और उसके आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई किए जाने की संभावना है। इस मामले से जुड़े लोगों की निगाहें अब शासन के निर्णय पर टिकी हुई हैं।

बलौदाबाजार आगजनी और हिंसा का कारण बने अमरगुफा जैतखाम प्रकरण की न्यायिक जांच पूरी हो चुकी है। जांच के लिए बनाए गए आयोग ने शासन को रिपोर्ट सौंप दी है। @BalodaBazarDist #Chhattisgarh pic.twitter.com/JsRQmTDWFi

— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) January 15, 2026

Tags: The judicial inquiry commission submitted its report on the Balodabazar incident, the report is being examined at the government level, बलौदाबाजार कांड की न्यायिक जाँच आयोग ने सौपी रिपोर्ट, शासन स्तर पर हो रहा रिपोर्ट का परीक्षण

Post navigation

3 अधीक्षण यंत्री और 13 कार्यपालन यंत्रियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी
अमेरिकी धमकियों के बीच मुस्लिम एकजुटता, शिया-सुन्नी देशों का साझा संदेश—ईरान को सऊदी अरब का समर्थन

लेटेस्ट खबर

देश

महोबा में CM योगी का विकास डोज़: 697 करोड़ की 88 परियोजनाओं का लोकार्पण

June 21, 2026
Admin
देश

योग दिवस पर नौसेना का कमाल, INS सतवाहन में पानी के भीतर योगासन का प्रदर्शन

June 21, 2026
Admin
खेल

भारतीय महिला हॉकी टीम बनी FIH नेशंस कप 2026 चैंपियन, न्यूजीलैंड को 2-0 से हराया

June 21, 2026
Admin
मध्य प्रदेश

जबलपुर में बदहाल सड़क बनी काल, 2 किमी पैदल चलने के बाद गर्भवती और अजन्मे बच्चे की मौत

June 21, 2026
Admin

संपादक

सम्पर्क करें

Basant Khare
Editor in chief

office – Jagni Celebration Link Road Janjgir

E-mail: johar36garh@gmail.com
Mob: 9669355416

 ‘johar36garh.com’  2019 में  शुरू की थी | इससे पहले नई दुनियाँ, दैनिक जागरण, क्षेत्रीय स्तर पर दैनिक मितान अखबार, CCN, Grand News में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 22 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 10 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़ा हुआ हूँ | मैंने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय पत्रकारिता की पढ़ाई की है |

खोजे

खबर ढूंढे

June 2026
SMTWTFS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
« May    
Copyright © 2026 johar36garh.com
Advertisement
Theme by: Theme Horse
Proudly Powered by: WordPress
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • फायदे की खबर
  • क़ानूनी सलाह
  • राशिफल
  • मनोरंजन
  • अजब गजब
  • कृषि-पशुपालन
  • सरकारी योजनाएं
  • Home
  • MAIN HOME
  • Elementor #270618
  • भारतीय दंड सहिता