जांजगीर जिला के पामगढ़ में आज सुबह नहाने के लिए तालाब में गए व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई| आस-पास मौजूद लोगों ने उसे तालाब से बाहर निकला और डायल 112 की मदद से पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया | घटना पामगढ़ थाना के ग्राम धनगांव की है |
परिजनों ने बताया की कुटरा निवासी मृतक भोला राम अंचल उम्र 45 साल पखवाड़े भर पूर्व अपने सुसुराल धनगांव आया हुआ था | आज सुबह गांव के जूना तालाब में नहाने के लिए गया हुए था | इसी दौरान वह डूब गया | आसपास नहा रहे अन्य लोगों ने उसे देखा और तालाब से बाहर निकाला| मौजूद लोगों ने परिजनों और डॉयल 112 को बुलाया | परिजन उसे डायल 112 की मदद से पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया| सुचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्ट मार्डम के लिए भेज दिया है |