जुए में पत्नी ने अपने आप को हारा, पति ने पुलिस वापस दिलाने की लगाई गुहार, पुलिस भी हैरान

प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के देवकली मोहल्ले में एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है। इससे पुलिस भी हैरान है। प्रतापगढ़ नगर कोतवाली इलाके के देवकली मोहल्ले के रहने वाली विवाहिता लूडो की लत के चलते अपने मकान मालिक से खुद को बाजी में हार गई है और मकान मालिक ने पत्नी लौटाने से मना कर दिया है। अब पति ने सुरक्षा की गुहार लगाई है।

मामला बता दें कि देवकली मोहल्ले में रहने वाला युवक राजस्थान के जयपुर में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। उसकी पत्नी देवकली मोहल्ले में किराए के मकान में रहती थी। ऑनलाइन लूडो गेम के फेर में युवक की पत्नी शतरंज की बाजी में खुद को हार गई है। इससे उसके पति ने कार्यवाही की गुहार लगाई है।

बताया गया है कि पीड़ित किराएदार युवक की पत्नी के मोबाइल की मदद से मकान मालिक से शतरंज की बाजी ऑनलाइन खेल रही थी। जबकि महिला का पति राजस्थान में एक प्राइवेट नौकरी करता था और वहां से जो भी कमाता था उसे पत्नी को भेजता था और उसकी पत्नी यहां लूडो गेम और ताश पत्ती खेलती थी। रुपए लगाने के बाद पत्नी के पास गिरवी रखने को कुछ नहीं था। तो उसने खुद को दांव पर लगा दिया और बाजी हार गई।

See also  राजस्थान-अलवर में वाहन देने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, जेल में रहते कौशल गैंग से जुड़े तार

पीड़ित युवक के अनुसार जब वह राजस्थान से कमाकर लौटा तो अपनी पत्नी को फोन करने लगा फोन न लगने पर वह घर पर गया तो पत्नी ने सारी दास्तान अपने पति से बतायी। लेकिन मकान मालिक ने उसे उसके पति के साथ जाने देने से मना कर दिया। महिला के पति पंचायत के बल पर संभ्रांत लोगों को बुलाकर समझाना बुझाना चाहा लेकिन उसके बाद भी कुछ हल नहीं निकला।

जानकारी के मुताबिक इस बीच उसकी पत्नी का संबंध भी मकान मालिक से हो गया है। इसके चलते अब वह उसी के साथ रहने को तैयार है। जबकि पति को धमकाया भी जा रहा है। मामला पुलिस तक पहुंचा तो अपनी तरीके से नगर कोतवाली पुलिस टीम के साथ ही भगवा चुंगी पुलिस चौकी की टीम जांच के बाद कार्यवाही की तैयारी कर रही है।