युवक ने चाकू उठाया और कहा मुझसे दोस्ती करो, प्यार करो, नहीं तो हाथ की नस काटकर खुदकुशी कर लूंगा

उत्तर प्रदेश के जिले नोएडा से सिरफिरे आशिक का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसे सुनकर पुलिस वालों के साथ अन्य लोगों के भी होश उड़ गए। जानकारी के अनुसार एकतरफा प्यार में सिरफिरे युवक ने पहले लड़की को वीडियो कॉल की। उसके बाद उससे प्यार का इजहार किया। लेकिन जब लड़की ने मना कर दिया तो उसने चाकू उठाया और खुदकुशी करने की धमकी देने लगा। आरोपी मनोज को लड़की ने कई बार डांटा भी था। लेकिन उसके बाद भी वह अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा था।

युवती ने इस वजह से काट दिया कॉल
जानकारी के अनुसार यह मामला शहर के सेक्टर-39 का है। युवक की इस कॉल से लड़की ने डर के मारे फोन काट दिया। उसके बाद पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है। युवती द्वारा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मनोज नेपाली नामक युवक उसे कई दिनों से फोन करके परेशान कर रहा था। इतना ही नहीं वह उससे दोस्ती करना चाहता था, लेकिन लड़की ने मना कर दिया और उस लड़के का नंबर ब्लॉक कर दिया। उसकी हरकतों से तंग आकर युवती ने पुलिस को बताना जरूरी समझा।

See also  तीन बच्चों के पिता को पड़ोसन से हुआ प्यार, दोनों हुए फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार, पत्नी ने नहीं की शिकायत

अलग-अलग नंबरों से आने लगा था फोन
युवती ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी मनोज उसे अलग-अलग नंबरों से फोन करने लगा, लेकिन वह कोई कॉल नहीं उठाती थी। लेकिन एक दिन किसी अंजान नंबर से वीडियो कॉल आया तो लड़की ने उठा लिया। फोन उठते ही वह युवती को प्रपोज करने लगा। उसके मना करने पर युवक ने चाकू उठाया और कहा कि मुझसे दोस्ती करो, प्यार करो, नहीं तो हाथ की नस काटकर खुदकुशी कर लूंगा। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मनोज नेपाली के खिलाफ मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मनोज नोएडा के आगाहपुर का रहने वाला है। (Agency)