CG : पुलिस का धौस दिखाकर ठेले वाले को लात-घूंसे और रॉड से बेदम पिटाई, 5 गिरफ्तार

JJohar36garh News|छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में पुलिसकर्मी के बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक ठेले वाले को लात-घूंसे और रॉड से बेदम पीट दिया। आरोपी ने ठेले वाले को इसलिए इतना पीटा क्योंकि उसने आरोपी और उसके साथियों से पान-गुटखे के पूरे पैसे मांगे लिए थे। मारपीट करने के बाद आरोपी ने ये तक कह दिया कि तू मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता। मेरा पिता पुलिसवाला है। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है। पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

इस मामले में पीड़ित ठेले वाले ने थाने में शिकायत की है। अपनी शिकायत में ठेले वाले प्रकाश साहू ने बताया है कि वह सक्ती स्टेशन के पास पान ठेले की दुकान चलाता है। रोज की तरह उसने सोमवार को भी ठेला खोला था। इस बीच रात को 10 बजे नवीन डहरिया अपने 6 से 7 साथियों के साथ वहां कार से पहुंचा था। उसने यहां मुझसे पान मांगा, सिगरेट लिया और गुटखे का पाउच मांगा था। ये मैंने दिया था। जिसकी कीमत कुल 165 रुपए थी।

See also  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 9 नवंबर को जमशेदपुर में एक भव्य रोड शो करेंगे

आरोपी बोले-हमने 500 रुपए दिए थे

प्रकाश ने बताया नवीन ने मुझे 50 रुपए दिए। इस पर मैंने उससे कहा कि पैसे पूरे दे दीजिए। इसी बात पर वो और उसके दोस्त गुस्से में आए और उसे पीटने लगे। प्रकाश ने बताया कि उन्होंने उसे ये कहते हुए पीटा की हमने 500 रुपए दिए हैं। मगर तुम बोल रहे 50 दिए हैं। ये कहते हुए आरोपियों ने उसे जमकर पीटा। फिर दुकान के गल्ले में रखा 4 से 5 हजार रुपए कैश भी निकाल लिया। इसके बाद जाते समय वो ये कहना लगा कि मेरे पिता एएसआई हैं, तू मेरा क्या ही बिगाड़ लेगा। बाद में सभी अपनी कार से फरार हो गए।

सक्ती थाने में पदस्थ है पिता

बताया जा रहा है कि आरोपी नवीन के पिता बी.आर डहरिया सक्ती थाने में ASI के रूप में पदस्थ हैं। पुलिस ने इस मामले में एएसआई के बेटे सहित 5 लोगों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में केस दर्ज कर सभी को गिरफ्तार भी कर लिया है। एएसआई को भी पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया है।

See also  सुकमा में होगी 'तेजस कार्यशाला', स्टार्टअप, ODOP और फूड प्रोसेसिंग के अवसरों पर मिलेगा मार्गदर्शन

इस मामले की जांच में जुटी है। इस मामले में सक्ती थाना के टीआई रूपक शर्मा ने कहा कि शिकायत मिली है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

आरोपियों के नाम

1. नवीन नवीन डहरिया पिता बी.आर. डहरिया उम्र 29 वर्ष साकिन शक्ति,

2.रोहित कुमार बंजारे पिता मान सिंह बंजारे उम्र 18 वर्ष साकिन रसोटा थाना पामगढ़,

3. दीपक टंडन पिता रमेश टंडन उम्र 25 वर्ष साकिन कोरबा थाना कोरबा,

4.राहुल कुमार सोनवानी पिता भुवनलाल सोनवानी उम्र 26 वर्ष साकिन अमरताल थाना अकलतरा,

5. मुकेश सोनवानी पिता भुवनलाल सोनवानी उम्र 23 वर्ष साकिन अमरताल थाना अकलतरा