पामगढ़ में व्यापारी संघ का हुआ गठन, शशि अध्यक्ष और मनोज बने सचिव

जांजगीर जिला के पामगढ़ में रविवार की दोपहर व्यापारी संघ पामगढ़ की द्वितीय बैठक रखी गई थी| इस दौरान कार्यकारिणियों का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारी चुनाव की प्रक्रिया निभाई गई।

जिसमें अध्यक्ष शशि प्रताप टांडे, सचिन मनोज कुमार घोष, कोषाध्यक्ष आकाश यादव बनाए गए हैं।

इसी तरह उपाध्यक्ष योगेश बघेल, ईश्वर साहू और उमेश साहू, सह सचिव हेमलाल कृष्णा मनोनीत किए गए हैं। जबकि संरक्षक के रूप में रामखिलावन ओग्रे, शैलेंद्र यादव, बालेश्वर रत्नाकर, कृष्ण रात्रे, चमन लाल शास्त्री, अमित टंडन, सागर जांगड़े, प्रियांशु थवाईत, गुहाराम खूंटे और ज्ञानेश्वर थवाईत मनोनीत किए गए हैं

See also  हाथकरघा बुनकर संघ की वार्षिक आमसभा में पारदर्शिता, विपणन विस्तार और बुनकर हितों पर अहम फैसले