छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क दुर्घटना, पति-पत्नी और 2 बच्चों की मौत, ट्रक और कार में भिडंत

कोरबा जिला के मोरगा चौकी अंतर्गत कार और ट्रक के बीच जबरजस्त भिड़ंत हो गई. जिसमें कार में बैठे चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. कार में पति पत्नी और दो बच्चे सवार थे.

कोरबा जिले के मोरगा पुलिस चौकी अंतर्गत मदनपुर फारेस्ट बैरियर के पास थोड़ी देर पहले कार और ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई. कार में सवार अंबिकापुर निवासी मनोज कुमार तिर्की उनकी पत्नी और दो बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे शवों को बाहर निकाला गया. पता चला है कि मनोज कुमार तिर्की जगदलपुर में सरकारी मुलाजिम थे.

See also  गोठानों का निरीक्षण और गतिविधियों में तेजी लाने 66 जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त, देखें पामगढ़ में किसे बनाया अधिकारी