VIDEO : ट्रक ने कुचला किशोरी को, आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर किया ट्रक को आग के हवाले

Johar36garh (Web Desk)|रायगढ़ जिले के घरघोड़ा क्षेत्र अंतर्गत भेंडरा के पास ट्रक ने किशोरी को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में मौके पर बच्ची की पर ही मौत हो गई। वहीं आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने ट्रक को आग के हवाले किया।

मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर घरघोड़ा की सड़क एक बार फिर खून से लाल हो गयी। बेकाबू ट्रक ने 16-17 वर्षीय क्रांति राठिया निवासी भेंडरा को भेंडरा के पास टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही क्रांति राठिया की मौत हो गयी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पहले चालक को पकड़कर जमकर धुनाई की उसके बाद घटना कृत ट्रक को आग के हवाले कर दिया।सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर ड्राइवर को नजदीकी अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है. ग्रामीणों ने बताया कि मालवाहको की बेलगाम रफ्तार यहां के आम जीवन पर भारी पड़ने लगी है. पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश दे रही है.

See also  छत्तीसगढ़-जगदलपुर से रायपुर जा रहे ट्रक में अचानक लगी आग, ड्राइवर और कंडक्टर घायल