बेमौसम आफत की बारिश, जमकर तबाही मचाई, पेड़,विद्युत पोल व मोबाईल टॉवर हुए धराशायी

छत्तीसगढ़ में मौसम के बदले मिजाज ने बीते शाम से मैनपाट में जमकर तबाही मचाई है। मैनपाट में ओलावृष्टि के साथ तेज आँधी पानी की चपेट में आकर नर्मदापुर का बीएसएनएल मोबाईल टॉवर और कई विद्युत पोल सहित सड़क किनारे लगे कई पेड़ धराशायी हो गए।

जिससे ग्राम कुनिया से कमलेश्वरपुर की ओर जाने वाली सड़क जाम हो गई। वही मोबाईल टॉवर क्षतिग्रस्त होने से संचार सेवा भी ठप्प हो गया है। इस तेज आँधी-पानी की चपेट में आकर बिजली के पोल धराशायी होने से 33 केवी एवं 12 केवी की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप्प हो गई है। जिससे मैनपाट के कई गांव में अंधेरा हो गया है। लोगों को कई मूशकलो को सामना करना पड़ रहा है। घरो से बाहर निकलने में परेशानी। घंटों बाद जब तूफान थमा तब लोगों ने सड़क से पेड़ हटाकर आने-जाने का रास्ता बनाया। बेमौसम हुए इस आफत की बारिश से मैनपाट का जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। इस आँधी पानी से हुए जानमाल के नुकसान का जायजा लेने प्रशासन ने अपने मैदानी अमले को पूरी तरह एलर्ट कर दिया है।

See also  CG : पलटी ट्रैक्टर, 2 की मौत, दर्जन भर घायल, मरने वालों में युवती व बुजुर्ग महिला शामिल