बहू-बेटी पर रखता था गंदी नजर, मां-बेटे ने दी दर्दनाक मौत, सुनकर रूह कांप जाएगी

दिल्ली के त्रिलोकपुरी में एक सनसनीखेज कत्ल का मामला सामने आया है। ये हत्या भी श्रद्धा मर्डर केस की तरह ही हुई है। फर्क सिर्फ इतना है कि इसमें हत्यारे मां-बेटे हैं, जिन्होंने हत्या के बाद लाश के कई टुकड़े किए और उन्हें फ्रिज में रख दिया। इसके बाद दोनों कई दिनों तक आसपास के इलाकों में लाश के टुकड़े फेंकते रहे। बता दें कि मृतक का नाम अंजन दास है और वो दिल्ली के त्रिलोकपुरी में रहता था। वहीं हत्या करने वाली महिला का नाम पूनम है, जोकि उसकी पत्नी है। 

कैसे हुआ इस सनसनीखेज हत्या का खुलासा?
जून, 2022 में जब दिल्ली पुलिस पांडव नगर में पेट्रोलिंग कर रही थी तो उसे झाड़ियों से बदबू आई। तलाशी के दौरान टीम को एक बैग में इंसानी शव के कुछ टुकड़े मिले। इसके बाद आसपास के थानों में गुमशुदा लोगों की तलाश की गई तो पता चला कि करीब 6 महीने पहले अंजन दास नाम का शख्स लापता हुआ था। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि वो त्रिलोकपुरी में बेटे दीपक और पत्नी पूनम के साथ रहता था। 

See also  रेलवे के नए नियम, अब केवल 6 घंटे ही सो सकते हैं बर्थ पर, जाने क्या-क्या हुआ है बदलाव

30 मई को हुई अंजन दास की हत्या : 
पुलिस के मुताबिक, अंजन दास की हत्या मां-बेटे ने मिलकर 30 मई को की। हत्या से पहले उसे शराब पिलाई गई, जिसमें पहले से ही नशीली दवा मिली थी। शराब पीते ही अंजन बेहोश हो गया, जिसके बाद दोनों ने मिलकर उसकी गर्दन काट दी। बाद में उसकी डेड बॉडी के कई टुकड़े कर दिए। इन टुकड़ों को कुछ दिन फ्रिज में रखने के बाद दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में फेंक दिया। 

8 बच्चों के बाप अंजन ने पूनम से की थी दूसरी शादी : 
पुलिस के मुताबिक, बिहार का रहने वाला अंजन पहले से शादीशुदा था। वो लिफ्ट ऑपरेटर का काम करता था। पहली पत्नी से अंजन के 8 बच्चे थे। उसकी पहली पत्नी बिहार में ही रहती थी। इसी बीच, 2011 में अंजन दास की मुलाकात दिल्ली में ही पूनम से हुई। इसके बाद 2017 में दोनों ने शादी कर ली। 

See also  Bharat Taxi दिल्ली में 1 जनवरी से लॉन्च: सर्ज प्राइसिंग हटाया, ड्राइवरों को मिलेगा 80% किराया

पति को तलाशते हुए दिल्ली आई थी पूनम : 
पुलिस के मुताबिक, पूनम बिहार की रहने वाली है। जब वो 14 साल की थी तभी उसकी शादी सुखदेव तिवारी नाम के शख्स से हो गई थी। हालांकि, उसका पति उसे वहीं छोड़ दिल्ली चला आया। जब वो कुछ दिन नहीं लौटा तो उसकी तलाश में पूनम भी दिल्ली चली आई। लेकिन उसे सुखदेव का कोई पता नहीं चला। इसी बीच, उसकी मुलाकात किसी कल्लू नाम के शख्स से हुई और वो उसके साथ रहने लगी। कल्लू से पूनम के 3 बच्चे हुए। लेकिन बाद में कल्लू की मौत हो गई। हत्या में शामिल दीपक कल्लू और पूनम का ही बेटा है।  

कल्लू की मौत के बाद अंजन के साथ रहने लगी पूनम : 
शराब के नशे में जब भी कल्लू पूनम से बदतमीजी करता तो अंजन उसके बचाव में आ जाता। धीरे-धीरे अंजन दास और पूनम एक दूसरे को चाहने लगे। कल्लू की मौत के बाद पूनम अंजन दास के साथ ही रहने लगी। हालांकि, वो ये बात नहीं जानती थी कि अंजन पहले से शादीशुदा है और बिहार में उसकी पत्नी और 8 बच्चे हैं। 

See also  एयर इंडिया की फ्लाइट में इमरजेंसी अलर्ट, जा रही थी मुंबई से लंदन जा रही, हवा में ही चक्कर लगा रहा विमान

बहू-बेटी पर गंदी नजर रखता था अंजन : 
पुलिस के मुताबिक, कुछ दिनों में अंजन के सौतेले बेटे दीपक की शादी हो गई। शादी के बाद अंजन दीपक की पत्नी यानी सौतेली बहू पर ही बुरी नजर रखने लगा। इतना ही नहीं, वो दीपक की तलाकशुदा बहन पर भी गंदी नीयत रखने लगा था। इसके बाद पूनम ने बेटे दीपक के साथ मिलकर अंजन दास को रास्ते से हटाने की प्लानिंग की और 30 मई को उसकी हत्या कर दी। (Agency)