जांजगीर : इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर महिला का बनाया अश्लील वीडियो, वायरल की धमकी देकर करने लगा ब्लैकमेल, कोलकाता से आरोपी गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर महिला का बनाया अश्लील वीडियो : जांजगीर जिला में एक महिला का इंस्टाग्राम पर युवक से दोस्ती करना महंगा पड़ गया| महिला का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने लगा | महिला की शिकायत के बाद आरोपी को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता से गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 127/26 धारा 67(ए) आईटी एक्ट, 79 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। घटना चाम्पा थाना क्षेत्र की है|

पत्नी के बाथरूम से निकलते समय पति ने खिंची फोटो, सोशल मीडिया पर किया वायरल, जाँच में जुटी पुलिस

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर महिला का बनाया अश्लील वीडियो, वायरल की धमकी देकर करने लगा ब्लैकमेल

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर महिला का बनाया अश्लील वीडियो : पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने दिनांक 25.03.2026 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि लगभग 1 साल पहले उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम आईडी धारक से हुई थी। दोनों इंस्टाग्राम वीडियो कॉल पर बात करते थे, इसी दौरान आरोपी द्वारा वीडियो बना लिया था और पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

See also  मत्स्याखेट 15 अगस्त तक प्रतिबंधित, उल्लंघन करने पर एक वर्ष का कारावास

 

इसे भी पढ़े :- Google Pay से मिलेगा तुरंत 15,000 का लोन, जानें कैसे

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर महिला का बनाया अश्लील वीडियो : महिला की रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 127/26 धारा 67(ए) आईटी एक्ट, 79 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान साइबर सेल की मदद से आरोपी की पातासाजी हेतु पुलिस टीम कोलकाता रवाना हुई। वहां से आरोपी अमल रैन पिता लाल मोहम्मद रैन, उम्र 19 वर्ष, निवासी 205 रविंद्र सारनी, थाना पोस्ता, जिला कोलकाता, पश्चिम बंगाल को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 नग मोबाइल भी जप्त कर विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायिक न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

 

https://chat.whatsapp.com/KWgRmFMmi952l9jEtHPU2Gखबरों के लिए

व्हाट्सअप ग्रुप

Join कीजिए