छत्तीसगढ़ में पुलिस टीम के साथ ग्रामीणों की झडप, 400 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात, इलाके में तनाव

छत्तीसगढ़ में पुलिस टीम के साथ ग्रामीणों की झडप : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बेहद सनसनीखेज और गंभीर मामला सामने आया है, जहां प्रतापपुर इलाके के मदननगर गांव में ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर अचानक हमला कर दिया. पुलिस टीम हत्या की कोशिश समेत कई गंभीर अपराधों में शामिल पांच फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची थी. लेकिन जैसे ही पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेने की कोशिश की ग्रामीणों ने गिरफ्तारी का विरोध करना शुरू कर दिया और स्थिति बेहद हिंसक हो गई.

छत्तीसगढ़ में पुलिस टीम के साथ ग्रामीणों की झडप :  DSP समेत 15 जवान घायल

लाठियों और डंडों से लैस बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़कों पर उतर आए और पुलिस टीम पर हमला कर दिया. इस हिंसक झड़प में DSP रैंक के अधिकारी समेत करीब 15 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. भीड़ का गुस्सा यहीं नहीं रुका. उन्होंने पुलिस की पांच बसों और कई अन्य वाहनों में तोड़-फोड़ की और उन्हें बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया.

छत्तीसगढ़ में पुलिस टीम के साथ ग्रामीणों की झडप : 400 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सरगुजा संभाग से 400 से अधिक पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा गया है. सुरक्षा के मद्देनजर वाटर कैनन और आंसू गैस से लैस पुलिस बल भी तैनात किया गया है. प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है. पुलिस का कहना है कि टीम हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर मामलों में वांछित पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव पहुंची थी. फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है.

See also  बिलासपुर में महिला टीचर के घर बाहर जमकर उत्पात, ठेकेदार व उसके दो दोस्त को गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में पुलिस टीम के साथ ग्रामीणों की झडप : इलाके में तनाव
पुलिस ने बताया कि प्रतापपुर इलाके के मदननगर गांव में पुलिस और ग्रामीणों के बीच अचानक झड़प हो गई. पुलिस की एक टीम हत्या की कोशिश समेत कई गंभीर अपराधों में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची थी, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया और देखते ही देखते हालात हिंसक हो गए. ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें DSP समेत करीब 15 पुलिसकर्मी घायल हो गए. हमले के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की पांच बसों और कई अन्य गाड़ियों में भी तोड़-फोड़ की. इस घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

छत्तीसगढ़ में पुलिस टीम के साथ ग्रामीणों की झडप : ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प

​प्रशासनिक योजना के तहत भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई को पूरा करने के लिए आज सुबह भारी पुलिस बल को धरमपुर गांव भेजा गया था. गांव में पुलिस बल की भारी तैनाती से स्थिति तनावपूर्ण हो गई. ​ग्रामीणों का आरोप है कि वे पहले से ही इस भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रहे थे. सुबह तड़के अचानक भारी संख्या में पुलिस बल के पहुंचने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने विरोध प्रदर्शन को उग्र रूप देते हुए पुलिस दल पर हमला कर दिया. बता दें मदननगर में माइंस के लिए सर्वे के लिए कुछ दिन पहले पहुंचे SECL के कर्मियों से भी ग्रामीणों की झड़प हुई थी.

See also  महाराष्ट्र दौरे से लौटे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, 'छत्तीसगढ़ में शुरू होगा प्रशिक्षण महाअभियान'

इसे भी पढ़े :-सेकेंड हैंड कार खरीदते समय जरूर जान लें ये बातें, बाद में नहीं पड़ेगा पछताना

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई के दौरान हालात उस समय बिगड़ गए, जब पुराने मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम का ग्रामीणों ने जमकर विरोध कर दिया। देखते ही देखते विरोध उग्र हो गया और पुलिस बल पर पथराव शुरू कर दिया गया। इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

छत्तीसगढ़ में पुलिस टीम के साथ ग्रामीणों की झडप :  स्थिति नियंत्रण से हो गई बाहर
पुलिस को पहले से विरोध की आशंका थी, जिसके चलते पर्याप्त तैयारी और अतिरिक्त बल के साथ टीम मौके पर पहुंची थी। लेकिन गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू होते ही स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इतने बड़े स्तर पर हिंसक विरोध की उम्मीद नहीं थी।