किसी व्यक्ति का आधार कार्ड असली है या नकली, आप घर बैठे खुद ही कर सकते हैं वेरीफिकेशन

आधार कार्ड (Aadhaar Card) भारत में रहने वाले हर एक इंसान की सबसे बड़ी पहचान है। आधार कार्ड एक ऐसा दस्तावेज यानी डॉक्यूमेंट है, जिसपर आप भरोसा कर सकते हैं। अगर कोई व्यक्ति आपके घर में रहने आता है या आप किसी व्यक्ति को अपने बिजनेस पर काम करने के लिए रखते हैं, तो आप उससे उसका आधार कार्ड मांगते हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर उस व्यक्ति की पहचान की जा सके। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि आपके घर में रहने वाले किरायादार ने जो आधार कार्ड दिया है, वो असली है या नकली।

ऐसे में आप कैसे पहचान करेंगे कि किसी व्यक्ति का आधार कार्ड असली है या नकली। अगर आप इस सवाल का जवाब नहीं जानते हैं, तो आइए हम आपको बताते हैं। किसी के भी आधार कार्ड की असलियत जानने के लिए आपको किसी भी आधार सेंटर में जाने की जरूरत नहीं होती है। आप घर बैठे खुद ही आधार कार्ड का वेरीफिकेशन कर सकते हैं।

See also  छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी भत्ता योजना शुरू, जाने कैसे करें आवेदन

ने आज एक ट्वीट करके भी इस बारे में जानकारी दी है। ट्वीट में कहा गया है कि सभी आधार कार्ड में बने QR Code डिजिटली साइन किए गए हैं और सुरक्षित भी हैं।

इसके अलावा उस ट्वीट में लिखा है कि, mAadhaarApp या आधार क्यूआर कोड स्कैनर यूज करके यूजर्स किसी भी आधार कार्ड को खुद ही घर बैठे वेरीफाई कर सकते हैं।

आधार कार्ड को वेरीफाई कैसे करें?

इसके लिए आपको सबसे पहले mAadhaar ऐप डाउनलोड करना होगा।

इसमें आपको वेरीफिकेशन करने के लिए दो ऑप्शन मिलेंगे।

आप आधार कार्ड के नंबर से भी किसी के आधार कार्ड को वेरीफाई कर सकते हैं।

इसके अलावा दूसरा ऑप्शन QR कोड स्कैनर (QR Code Scanner) है।

आप स्कैनर के जरिए भी चेक कर सकते हैं कि आधार कार्ड सही है या नहीं।

इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए आप यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाकर भी किसी के आधार कार्ड को वेरीफाई कर सकते हैं।

See also  Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana : पहले बच्चे होने पर मिलेंगे 5.000 और दूसरे बच्चे पर 6.000, जाने इस योजना के बारे में

आपको बता दें कि यूआईडीएआई ने सभी नागरिकों को दिशानिर्देष दिए हैं, कि किसी भी इंसान के आधार कार्ड पर भरोसा करने से पहले उसे वेरीफाई जरूर करें। वरना आपका कोई बड़ा नुकसान या हादसा होक सकता है।