दुर्ग में पत्नी ने अपने ही पति की सिलबट्टे से वारकर कर दी हत्या, आरोपी पत्नी को हिरासत में

दुर्ग में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां एक पत्नी ने अपने ही पति की सिलबट्टे से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना छावनी थाना क्षेत्र दुर्गापारा कैंप-2 पावर हाउस इलाके का है| आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

 

जानकारी के अनुसार दुर्गापारा कैंप-2 पावर हाउस निवासी मृतक 40 वर्षीय डोमन लाल साहू शराब पीने का आदी था। बीती दोपहर किसी बात को लेकर उसकी पत्नी हीरामन साहू से विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी ने थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। देर शाम जब डोमन लाल शराब के नशे में घर लौटा, तो दोनों के बीच फिर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि रात करीब साढ़े 9 बजे गुस्से में आकर पत्नी ने सिलबट्टे से पति के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

See also  बिहान योजना से पंचबाई की बदली तकदीर, बनी सफल व्यवसायी

 

मृतक ने घटना से पहले अपने बच्चे के साथ भी मारपीट की थी, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।