CG : नग्न अवस्था में मिली महिला का शव, दुष्कर्म की आशंका, जाँच में जुटी पुलिस 

कवर्धा जिला में एक महिला की नग्न लाश मिली है. लाश मिलने इलाके में सनसनी फैल गई है. बहेराखार डेम में नग्न अवस्था में शव मिला है. बहेराखार डेम में लाश मिलने ने गांव में सनसनी फैल गई. महिला की एक सप्ताह पुरानी लाश बताई जा रही है. ग्रामीणों का आरोप है की दुष्कर्म कर हत्या कर शव को डेम में फेंका गया है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अज्ञात महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. रेंगाखार पुलिस जांच में जुटी है.

See also  Bilaspur : युवक को पेड़ पर उल्टा लटका कर 3 लोगों ने की पिटाई, मांगता रहा दया की भीख लेकिन किसी ने नहीं सुनी