बिलासपुर में योगगुरू पर बलात्कार का आरोप, योग गुरू की दो दिन बाद होने वाली थी शादी

JJohar36garh News|बिलासपुर में योग गुरू पर बलात्कार की FIR दर्ज हुई है। महिला ने बिलासपुर के सिविल लाइंस थाने में शिकायत की है कि योग गुरू ने शादी की बात कहकर उसकी इज्जत लूट ली और अब कहीं दूसरी जगह शादी करने जा रहा है। महिला पहले से शादी शुदा है, इस मामले में FIR दर्ज करने पर सिविल लाइंस पुलिस ने पहले ना नुकूर किया था, जिसके बाद गृहमंत्री के निर्देश पर प्रकरण दर्ज किया गया है। इस मामले में एक पहलू ये भी है कि आरोपी योग गुरू की दो दिन बाद ही शादी होने वाली है।

योगगुरू का नाम दुर्गेश राठौर है जो सिविल लाइंस क्षेत्र में योग सिखाने का काम करता है, इसी दौरान उसका एक महिला के साथ संपर्क हुआ। आरोप है कि इसी दौरान योग गुरू ने शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ बलात्कार किया और फिर करीब एक साल से लगातार महिला के रेप का सिलसिला जल रहा था। इसी बीच दुर्गेश की शादी कहीं और तय हो गयी। इधर महिला को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने मामले में सिविल लाइंस पुलिस के सामने शिकायत दर्ज करायी।

See also  छत्तीसगढ़-बलरामपुर में खरीदी से पहले अवैध परिवहन, प्रशासन ने जब्त की 56 बोरी धान

पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज करने के बजाय नसीहत दी कि वो कोर्ट चली जाये। जिसके बाद महिला ने बिलासपुर दौरे पर आये गृहमंत्री से जाकर छत्तीसगढ़ भवन में मुलाकात की और अपनी शिकायत बतायी, जिसके बाद गृहमंत्री के निर्देश पर महिला की शिकायत दर्ज करने और तत्काल कार्रवाई के निर्देश गृहमंत्री ने दिये ।