अब वॉट्सऐप पर मैसेज भेजने पर देने होंगे पैसे, 1 अक्टूबर से देना होगा चार्ज, कितनी लगेगी फीस, किसके लिए फ्री? हर सवाल का जवाब

हाल ही में UPI पर MDR चार्ज लगाने का फैसला किया गया. 2000 रुपये से अधिक के ट्रांजैक्शन पर फीस लगाने का नियम बना. सरकार के फैसले पर खूब हंगामा हो रहा. मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा है. अब वॉट्सऐप (WhatsApp) पर मैसेज भेजने पर भी फीस लगाने वाली है. 1 अक्टूबर से व्हाट्सऐप भी फ्री नहीं रहेगा, मैसेज भेजने के लिए पैसे देने पड़ेंगे.

अब जीमेल में भी वॉट्सऐप जैसा फीचर, एक क्लिक से पूरा काम होगा, जानें कैसे करें यूज

वॉट्सऐप पर मैसेज भेजने पर लगेगी फीस 

इस्टैंट मैसेंजिंग ऐप वॉट्सऐप की पैरेंट कंपनी Meta की नई प्राइसिंग डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक मैसेज भेजने पर अब पैसे लगेंगे. हालांकि इस फैसले का असर आम यूजर्स यानी आप और हम पर नहीं होगा. ये नियम कमर्शियल प्लेटफॉर्म WhatsApp Business API पर पड़ेगा. मेटा ने 1 अक्टूबर 2026 से सर्विस और यूटिलिटी मैसेजिंग चार्ज में बदलाव किया है. वॉट्सऐप का ये बदलाव आम यूजर्स के मैसेंजिग पर असर नहीं डालेगा. यानी आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ चैटिंग करते हैं, तो वो आज भी फ्री है और कल से भी फ्री ही रहेगा. अब सवाल ये है कि फिर चार्ज किसे देना होगा और कितना? इससे चार्ज से कमाई किसकी होगी और किन मैसेज पर ये फीस लगेगी?

 

 

वॉट्सऐप ने कार यूजर्स के लिए लॉन्च किया नया कारप्ले ऐप, अब इंफोटेनमेंट सिस्टम पर ही देख सकेंगे कॉल हिस्ट्री और चैट्स

 

सवाल: वॉट्सऐप पर मैसेज भेजने के लिए किसे चार्ज देना होगा?

जवाब: मेटा ने नया बदलाव WhatsApp Business Plateform इस्तेमाल करने वाली कंपनियों, बिजनेस के लिए किया है. 1 अक्टूबर से इस प्लेटफॉर्म की मैसेजिंग फीस में बदलाव किया गया है. जहां पहले ग्राहक के मैसेज भेजने के बाद 24 घंटे तक बिजनेस या कंपनी की ओर से भेजा जाने वाला विंडो फ्री होता था, अब उसपर शुल्क लगेगा.

सवाल: 1 अक्टूबर से वॉट्सऐप पर मैसेज करने पर कितना फीस देना होगा?

See also  आसानी से हर रोज जीते 1000 रूपए तक, ऑनलाइन गेम पैसे कमाने का सबसे आसान तरीका, जाने कैसे

जवाब: मेटा के नए नियम के बाद यूटिलिसी, आर्डर, कन्फर्मेशन, डिलीवरी जैसे अपडेट के मैसेज पर भी चार्ज लगेगा, जो की पहले मुफ्त था. महीने में 1000 सर्विस रिप्लाई फ्री रखा गया है, जिसके बाद के मैसेज पर फीस भरनी होगी.

मैसेजफीस  (प्रति मैसेज) 
मार्केटिंग (ऑफर, प्रमोशन आदि)0.8631 रुपये प्रति मैसेज
यूटिलिटी (आर्डर, पेमेंट, डिलीवरी अपडेट0.136 रुपये प्रति मैसेज
ऑथेंटिकेशन (OTP आदि) 0.115 रुपये प्रति मैसेज
सर्विस (ग्राहकों के मैसेज पर जवाब)0.115 रुपये प्रति मैसेज

 इसे उदाहरण से समझते हैं: मान लेते हैं कि किसी कंपनी ने अपने ग्राहक के वॉट्सऐप नंबर पर कोई विज्ञापन भेजा. ग्राहक ने इस पर  इन्क्वायरी के लिए सवाल पूछा. कंपनी ने 24 घंटे के अंदर उसका जवाब दिया. 30 सितंबर तक ये जवाब फ्री था, लेकिन अब कंपनी को 1000 मैसेज के बाद इस पर फीस देनी होगी. हर मैसेज के लिए  0.115 रुपये का चार्ज देना होगा. अगर कंपनी 1000 कस्टमर को एक दिन में व्हाट्सऐप पर सिर्फ ऑर्डर का अपडेट भेजती है, तो उसे 115 रुपये + GST भरना होगा.

सवाल: क्या इसका असर आम यूजर्स पर भी होगा?  

See also  पत्नी के नाम से जमा करें SIP तो टैक्स में मिलेगा फायदा, जानें क्या है नियम

जवाब: बिल्कुल नहीं, आम वॉट्सऐप यूजर्स पर इस नए नियम पर कोई असर नहीं होगा. आपके लिए व्हाट्सऐप पूरी तरह से फ्री है. मतलब कि अगर आप अपने ऑर्डर, डिलीवरी आदि से जुड़ा कोई भी मैसेज कंपनी से चैटबॉक्स के जरिए पूछते हैं, तो आपको कोई शुल्क नहीं देना होगा. सामान्य व्हाट्सऐप और छोटे कारोबारों के लिए वॉट्सऐप मुफ्त ही रहेगा.

आइफोन यूजर्स के लिए लैपटॉप पर वॉट्सऐप उपयोग करने के टिप्स

सवाल: 1 अक्टूबर के बाद भी कौन-कौन से वॉट्सऐप मैसेज फ्री ही रहेंगे  ?  

  • बिजनेस प्लेटफॉर्म के लिए हर महीने 1000 फ्री सर्विस मैसेजेस फ्री रहेंगे
  • आम लोगों के लिए व्हाट्सऐप मैसेज फ्री ही रहेगा.
  • ग्राहकों के लिए पूरी तरह फ्री मैसेजिंग सर्विस जारी रहेगी.
  • यदि आप फेसबुक या इंस्टाग्राम पर एड को क्लिक कर वॉट्सऐप के जरिए कंपनी को मैसेज भेजते हैं, तो कंपनी 72 घंटे तक फ्री में मैसेज भेज सकेगी.

सवाल: यूजर्स वॉट्सऐप और बिजनेस प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप में क्या अंतर हैं?  

जवाब: यूजर्स वॉट्सऐप जो हम और आप इस्तेमाल करते हैं. वहीं बिजनेस और कंपनियां भी वॉट्सऐप के जरिए कारोबार का एक्सपेंशन करती हैं. उसके लिए वॉट्सऐप बिजनेस प्लेटफॉर्म होता है. कंपनियों के लिए एक खास सॉफ्टवेयर सिस्टम है, जहां उन्हें एक साथ लाखों कस्टमर्स के साथ मिलने में मदद मिलती है.

आपके लिए फ्री वॉट्सऐप कैसे करता है करोड़ों की कमाई ?  

इंस्टैंट मैसेंजिंग ऐप वॉट्सऐप के पास 3.3 बिलियन यूजर्स है. इतने बड़े यूजर बेस वाले प्लेटफॉर्म का बिजनेस मॉडल भी यूनिक है. वॉट्सऐप आम यूजर्स के लिए फ्री है, आपको मैसेज भेजने या पढ़ने के लिए कोई चार्ज नहीं देना पड़ता है. व्हाट्सपे के जरिए पैसा भेजने के लिए भी कोई चार्ज नहीं लगता है, फिर मेटा वॉट्सऐप से कमाई कैसे करता है ? वॉट्सऐप सीधे तौर पर यूजर्स से कोई चार्ज नहीं लेता है, इसकी तमाम सर्विसेस फ्री है, लेकिन इसके बावजूद कंपनी मोटी कमाई कर लेती है. कंपनी को WhatsApp Business API के जरिए फीस मिलती है.

See also  छत्तीसगढ़ आय प्रमाण पत्र, घर बैठे कैसे करें डाउनलोड, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

बिना स्क्रीन शॉट लिए वॉट्सऐप पर आसानी से सेव करें मेसेज

कंपनियां इस प्लेटफॉर्म के जरिए अपने ग्राहकों से कनेक्ट होती है, उन्हें अपने बिजनेस अपडेट्स , ऑर्डर अपडेट्स भेजती है.API के लिए कंपनियों को प्रति मैसेज चार्ज देना पड़ता है. मार्केटिंग, कस्टमर सर्विस जैसे मैसेज के लिए चार्ज देना पड़ता है. WhatsApp Payment सर्विस भारत में फ्री है, लेकिन कई देशों में इस पर कंपनी फीस लेती है. भविष्य में ये कंपनी के लिए रेवेन्यू का बड़ा जरिया बन सकता है.

Click-to-WhatsApp Ads: व्हाट्सऐप पर भले ही सीधे एड नहीं आते हैं, लेकिन फेसबुक, इंस्टाग्राम के एड या विज्ञापन को यह सीधे व्हाट्सऐप से कनेक्ट करने का रास्ता देती है. व्हाट्सऐप बिजनेस ऐप के जरिए भी अब कंपनी रेवेन्यू जेनरेट करेगी. अब वॉट्सऐप पर मैसेज भेजने पर कटेगी जेब, 1 अक्टूबर से देना होगा चार्ज , कितनी लगेगी फीस, किसके लिए फ्री? हर सवाल का जवाब

 

होटल सेक्स रैकेट, 500 लड़कियां शामिल, विदेशी महिलाएं भी शामिल, वॉट्सऐप पर लड़कियों की तस्वीरें भेजकर होता था जिस्म का सौदा