सोते वक्त ब्रा पहननी चाहिए या नहीं, डॉक्टर से समझें क्या है ब्रेस्ट हेल्थ के लिए सही

सोते वक्त ब्रा पहननी चाहिए या नहीं, यह सवाल अक्सर महिलाओं के मन में आता है। इसके इंटरनेट पर आपको अलग-अलग जवाब और लोगों की अलग राय भी मिल जाएगी। ऐसे में इस सवाल को लेकर ज्यादातर महिलाएं कंफ्यूज ही रहती हैं। कई जगह आपने सुना होगा कि रात में ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर नहीं होता है, तो कई लोग ऐसा भी कहते हैं कि अगर आप सोते वक्त ब्रा नहीं पहनती हैं, तो इसका असर ब्रेस्ट की शेप पर पड़ सकता है। चलिए आज डॉक्टर की सलाह से इन सारे कंफ्यूजन को दूर कर लेते हैं। रात में ब्रा पहनकर सोना जरूरी है या यह सिर्फ एक मिथ है और क्या इसकी वजह से ब्रेस्ट हेल्थ पर कोई असर होता है, इस बारे में हमने एक्सपर्ट से बात की और इसे आसान भाषा में समझने की कोशिश की। यह जानकारी डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS, Health and Wellness Expert) दे रही हैं।

See also  फोन की सुरक्षा के लिए उपयोग करें गूगल स्मार्ट लॉक, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

ब्राजील में बिकिनी पहनकर एक्ट्रेस ने भारत पर दिया बयान, सोशल मीडिया पर मच गया तूफान!

रात में ब्रा पहनकर सोना चाहिए या नहीं?

डॉक्टर सोनू का कहना है कि आप रात में ब्रा पहनकर सोना चाहती हैं या नहीं, यह पूरी तरह आपके कम्फर्ट पर निर्भर करता है।

  • कई महिलाओं को ऐसा लगता है कि बिना ब्रा के सोने से ब्रेस्ट में खिंचाव महसूस होता है, वहीं अगर आप सपोर्टिव ब्रा पहनकर सोती हैं, तो इससे आराम मिलता है, ऐसे में वह ब्रा पहनकर सोना पसंद करती हैं।
  • वहीं कुछ महिलाओं को लगता है कि रात को बिना ब्रा के सोने से कम्फर्ट महसूस होता है और ब्रा की लाइन से होने वाले रैशेज या जलन नहीं होती है। ऐसे में आप अपनी मर्जी से इस बात का फैसला लें कि आप ब्रा पहनकर सोने में ज्यादा आराम महसूस कर रही हैं या इसे उतारकर सोने में। इसका ब्रेस्ट हेल्थ से कोई सीधा संबंध नहीं है।
See also  31 दिसंबर से बंद होगी Poco वेबसाइट, Xiaomi की आधिकारिक साइट पर होगा शिफ्ट

 

बिलासपुर में एसी मिस्त्री की करतूत: चोरी के पैसों से खेला ऑनलाइन सट्टा, गोल्ड लोन से गहने खपाए, गिरफ्तार

 

रात को ब्रा न पहनकर सोने के फायदे

  • अगर आप रात को ब्रा पहनकर नहीं सोएंगी, तो इससे ब्रेस्ट के आस-पास ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सकता है और स्किन को भी सांस लेने का मौका मिल पाता है।
  • ब्रा पहनने की वजह से दिनभर ब्रेस्ट एरिया के आस-पास पसीना इकट्ठा हो जाता है। इससे फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में ब्रा उतारकर सोना बेहतर रहेगा।

 

सोते वक्त ब्रा पहननी चाहिए या नहीं, डॉक्टर से समझें क्या है ब्रेस्ट हेल्थ के लिए सही

 

 

क्या ब्रा पहनकर सोने से ब्रेस्ट की शेप पर असर होता है?

एक्सपर्ट का कहना है कि सोते समय ब्रा पहनने से ब्रेस्ट की शेप या साइज पर कोई असर नहीं पड़ता है। कई महिलाओं को ऐसा लगता है कि बिना ब्रा के सोने से ब्रेस्ट में ढीलापन आ जाता है या ब्रेस्ट नीचे लटकने लगते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है।

सोते वक्त कैसी ब्रा पहनें?

अगर आप रात में ब्रा पहनकर सोना पसंद करती हैं, तो हल्के मुलायम कपड़े की ब्रा पहनें। बहुत ज्यादा टाइट ब्रा न पहनें और सोते वक्त बिना वायर की ब्रा ही पहनें। कॉटन की लाइट ब्रा पहनना बेहतर रहेगा।

See also  जियोफोन और जियोभारत फोन के रिचार्ज प्लान्स का नाम बदला, अब ‘4G Feature Phone Plans’

बाजार में ब्रा घूमने वाली लड़की अब मुश्किलों में घिर गई, माफी नहीं आई काम