जांजगीर : पेड़ से लटकी हुई मिली युवक की लाश, पूरे गांव में मचा हड़कंप, जाँच में जुटी पुलिस

जांजगीर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक 19 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है|

मामला जांजगीर-चांपा जिले के पेण्ड्री गांव का है, जहां 19 वर्षीय अजय कश्यप, पिता भगत राम कश्यप, ने अपने ही घर के पीछे खेत में लगे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक का शव पप्पू ढाबा के पीछे स्थित मकान के पास पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। सुबह जब ग्रामीणों की नजर पेड़ पर लटके शव पर पड़ी, तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

 

घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक ने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है, वहीं इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

See also  जांजगीर में खड़ी ट्रेलर से टकराई यात्रियों से भरी बस, 15 घायल, 13 की हालत नाजुक