कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक की कार का एक्सीडेंट, वाहन में सवार था परिवार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर की दक्षिण विधानसभा से कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक का परिवार एक सड़क हादसे का शिकार हो गया है।

विधायक पाठक का परिवार एक शादी समारोह से लौट रहे थे, हादसे में उनकी पत्नी घायल हो गई है।

Gwalior : मध्यप्रदेश के ग्वालियर की दक्षिण विधानसभा से कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक का परिवार एक सड़क हादसे का शिकार हो गया है। विधायक पाठक का परिवार एक शादी समारोह से लौट रहे थे, हादसे में उनकी पत्नी घायल हो गई है।

जानकारी के अनुसार निरावली के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जिसमें विधायक की पत्नी को चोट आई है। उनकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विधायक प्रवीण पाठक की पत्नी संध्या पाठक, दोनों बच्चे और उनकी मां के साथ बीती रात कार से एक शादि समारोह से लौट रहे थे।

उसी दौरान पुरानी छावनी इलाके में निरावली बायपास पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में उनकी पत्नी घायल हो गई। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस और एंबुलेंस पहुंची। वही भाजपा विधायक प्रवीण पाठक भी मौके पर पहुंचे।

See also  छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से धान खरीदी की मांग: कांग्रेस ने कहा, 3286 रुपये समर्थन मूल्य तय करे सरकार

हादसे को लेकर विधायक पाठक ने कहा है कि मेरी पत्नी, बच्चे और मां पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थें। गाड़ी बिलकुल सामान्य गति में थी। लेकिन एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। ईश्वर की कृपा रही, सभी सकुशल हैं। हादसा बहुत खतरनाक था। गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *