जांजगीर जिला में समर्थन मूल्य पर विक्रय हेतु किसान पंजीयन अब 10 नवंबर तक, आदेश जारी 

Johar36garh News|छत्तीसगढ़ शासन ने  किसानों की सुविधा के लिए खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में धान, मक्का के समर्थन मूल्य पर विक्रय हेतु किसान पंजीयन की तिथि में वृद्धि की है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग से जारी पत्र के अनुसार किसान पंजीयन की अंतिम तिथि अब 10 नवंबर निर्धारित की गई है। पहले पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित थी, जिसमें संशोधन किया गया है। जारी पत्र में पंजीयक सहकारी संस्थाएं, प्रबंधक अपेक्स बैंक को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है।

See also  बिलासपुर के लॉकअप से हिस्ट्रीशीटर का इंस्टाग्राम लाइव, सिगरेट पीते हुए खुद को बताया ‘किंग ऑफ बिलासपुर’