Pamgarh : 10 वीं की बोर्ड परीक्षा, एसडीएम ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा 10वीं बोर्ड की हिंदी परीक्षा आयोजित की गई| पामगढ़ एसडीएम आरके तम्बोली ने परीक्षा केन्द्रों का निरिक्षण किया| इसी दौरान शासकीय महात्मा ज्योतिबा राव फुले उ0मा0वि0 डोंगाकोहरौद, शासकीय उ0मा0वि0 ससहा, शासकीय उ0मा0वि0 भिलौनी एवं कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय ससहा का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्र शासकीय महात्मा ज्योतिबा राव फुले उ0मा0वि0 डोंगाकोहरौद में केन्द्राध्यक्ष श्रीमती शिल्पा दुबे ने बताया कि आज हाई स्कूल सर्टि0 परीक्षा विषय हिन्दी में कुल 104 परीक्षार्थी में से 94 उपस्थित एवं 10 अनुपस्थित मिलें। तथा शासकीय उ0मा0वि0 ससहा में कुल 219 परीक्षार्थी में से 211 उपस्थित एवं 08 अनुपस्थित पाया गया एवं शासकीय उ0मा0वि0 भिलौनी में कुल 147 परीक्षार्थी में से 131 उपस्थित एवं 16 अनुपस्थित पाए गयें। सभी परीक्षा केन्द्रो में परीक्षा शांतिपूर्ण  संचालित हो रही है। साथ ही निरीक्षण के दौरान कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय ससहा में कक्षा 6वी से कक्षा 12वी तक में कुल 201 विद्यार्थी  अध्ययनरत पाया गया। शाला में अध्ययनरत् विद्यार्थियों से  शाला में मिल रहे सुविधा के बारे पूछताछ किया गया। छात्रों द्वारा बताया कि शासन से मिल रहे सुविधा से सभी संतुष्ट है।

See also  छत्तीसगढ़-बिलासपुर में हुई स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप, नक्सल प्रभावित क्षेत्र के खिलाड़ियों का रहा दबदबा