शराब के लिए 4 बेवड़े भीड़ गए भूत से, खूब हुई मारपीट, देखें विडियो

कहते हैं कि जो चीज दिल-ए-अजीज होती है, उसके लिए इंसान कुछ भी कर सकता है. किसी से भी लड़ सकता है, किसी भी हद तक जा सकता है लेकिन कई बार अगर आप मुसीबत में हों तो आपसे आपकी फेवरेट चीज छोड़ने की सलाह दी जाती है ताकि आपकी जान सलामत रहे लेकिन आज आपको राजस्थान के सीकर के लड़कों का ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद आप सिर पकड़कर बैठ जाएंगे.

 


इसे भी पढ़े :-चलती बाइक पर युवक-युवती का अश्लील हरकत, वीडियो जमकर वायरल, आने लगे प्रतिक्रिया 


 

सोशल मीडिया पर हर रोज तमाम तरह के वीडियोज वायरल होते रहते हैं. इनमें सबसे ज्यादा लोगों को पसंद कॉमेडी वीडियोज आते हैं. दरअसल, आजकल लोगों की लाइफ में इतना तनाव और वर्कलोड होता है कि लोग हंसना भूल जाते हैं. वहीं, जब समय मिलता है तो तुरंत इंटरनेट पर फनी कंटेंट देखना शुरू कर देते हैं. वैसे तो इंटरनेट पर अलग-अलग तरह के कटेंट वायरल होते रहते हैं लेकिन आजकल राजस्थानी लोगों के टैलेंट का जादू छाया हुआ है.

See also  बच्चे को सीने से लटकाए महिला कांस्टेबल, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से आई दिल को छू लेने वाली विडियो

 


इसे भी पढ़े :-बेटी की असफलता पर लोगों ने खूब उड़ाया मज़ाक, सफल होने पर माँ ने पूरे मोहल्ले में ढोल बजाकर मनाया जश्न, देखें विडियो


 

राजस्थानी लोग भी आजकल अपने टैलेंट का डंका इंटरनेट पर बजा रहे हैं. कभी पारंपरिक डांस वीडियोज के चलते तो कभी यहां की सांस्कृतिक विरासत वाले पोस्ट्स खूब पसंद किए जाते हैं लेकिन आजकल राजस्थान के सीकर के कुछ लड़कों का एक पेज लोगों को हंसा-हंसा कर बेहाल कर रहा है. इस पेज का नाम सीकर कॉमेडी क्लब है.

 


इसे भी पढ़े :-हत्या की सजा काट रहे थे पति व सास-ससुर, 14 साल बाद लौटी महिला, पुलिस की हुई किरकिरी


 

आज के वायरल वीडियोज में आप देख सकते हैं कि एक जगह पर कुछ लड़के शराब (दारू) का पैग बनाकर बैठे हैं. तभी उन्हें याद आता है कि दारू के संग पीने के लिए पानी नहीं है. इतने में 3 लड़के उठ कर पानी लेने जाते हैं लेकिन अकेले बैठे लड़के पर अचानक भूत हमला कर देता है. वह चीखने-चिल्लाने लगता है. उसके दोस्त आ जाते हैं और भूत को लातों-घूंसों से पीटना शुरू कर देते हैं.

See also  दिलजलों के लिए निकली नौकरी, कम से कम 1 ब्रेकअप होना जरुरी, जाने इस जॉब की ख़ासियत

 

आखिरी में भूत का शिकार लड़का दोस्तों को धन्यवाद कहता है लेकिन उसके दोस्त उससे कहते हैं कि वह उसको नहीं, ‘दारू’ को बचाने के लिए भूत की पिटाई किए हैं. यह सुनकर लड़के के होश उड़ जाते हैं. यह नजारा देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है. खबर लिखे जाने तक इसे 5 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. यह वीडियो लोगों को खूब हंसा रहा है हालांकि यह वीडियो मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है.

 


इसे भी पढ़े :-अपने नन्हें आर्मीमैन को काबूकर, आराम फरमाता मेजर, माँ ने बनाया मजेदार विडियो


 

 


इसे भी पढ़े :-इलाज के दौरान महिला डॉक्टर से फ्लर्ट, मरीज़ पर भड़की फिर दिया जवाब, विडियो वायरल