राहुल ने अब अमेरिका में ट्रक की सवारी

वॉशिंगटन. चंडीगढ़ के बाद राहुल गांधी ने अमेरिका में भी ट्रक की सवारी की। राहुल ने ट्रक से वॉशिंगटन से न्यूयॉर्क तक का 190 किलोमीटर का सफर किया। इसका वीडियो उन्होंने शेयर किया है। इस दौरान राहुल ने भारतीय मूल के ट्रक ड्राइवर तजिंद्र सिंह से उनकी इनकम पूछी। ड्राइवर ने अपनी इनकम बताई तो राहुल हैरान रह गए।
ड्राइवर से राहुल ने राजनीति से लेकर महंगाई जैसे मुद्दों पर चर्चा की। सफर के दौरान राहुल ने सिद्धू मूसेवाला का गाना भी सुना। ट्रक ड्राइवर ने राहुल से पूछा है कि क्या आप मूसेवाला का गाना सुनेंगे, वो कांग्रेस का कार्यकर्ता था, उसे इंसाफ नहीं मिला। इस पर राहुल ने कहा- हां बिल्कुल, उसका गाना लगाओ। मैं उसे काफी पसंद करता था। राहुल गांधी 30 मई से अमेरिका की यात्रा पर हैं।

See also  12 बटालियन कॉन्स्टेबल भर्ती 2025: शारीरिक दक्षता परीक्षा 8 दिसंबर को जयपुर में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *