इस हफ्ते बीजेपी की टॉप लीडरशिप MP में

:आज शाह बालाघाट आएंगे, 24 को स्मृति इंदौर, 26 को नड्‌डा, 27 जून को पीएम मोदी आएंगे भोपाल

भोपाल

इस हफ्ते बीजेपी की टॉप लीडरशिप यानि राष्ट्रीय नेताओं के मप्र में दौरे होंगे। आज यानि 22 जून को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह बालाघाट आएंगे। 24 जून को इंदौर में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आएंगी। तो बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 26 जून को भोपाल पहुंचेंगे। इसके अगले दिन 27 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भोपाल और शहडोल के दौरे पर आएंगे। बीजेपी के नेताओं के दौरों को लेकर सरकार से लेकर भाजपा का संगठन तैयारियों में जुटे हैं। अब जानिए किस नेता का कहां क्या कार्यक्रम है…

22 जून- केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह- केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 जून को बालाघाट में शाम 4 बजे पुलिस लाइन बालाघाट हेलीपेड पहुंचेंगे। यहां से सडक मार्ग के जरिए श्याम बिहारी शासकीय माध्यमिक विद्यालय पहुंचेंगे। जहां शाम 4.20 बजे बालाघाट से वीरांगना रानी दुर्गावती गौरव यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर वे जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 5.25 बजे अमित शाह प्राचीन हनुमान मंदिर में दर्शन एवं पूजा करने के बाद शाम 5.55 बजे मंदिर से सडक मार्ग द्वारा पुलिस लाइन हेलीपेड पहुंचेंगे। जहां से शाम 6 बजे बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से नागपुर के लिए रवाना होंगे।
अमित शाह करेंगे यात्रा की शुरुआत
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बालाघाट से वीरांगना रानी दुर्गावती गौरव यात्रा का शुभारंभ करेंगे। आज ही प्रदेश के 5 क्षेत्रों से इन यात्राओं की शुरुआत होगी। वीरांगना रानी दुर्गावती गौरव यात्रा, बालाघाट से शहडोल, छिंदवाड़ा से शहडोल, सिंगरामपुर से शहडोल, कलिंजर फोर्ट (उप्र) से शहडोल और धौहनी ( सीधी से शहडोल) तक यात्रा निकाली जाएगी।

See also  योगी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक समावेशिता और समता का एक सफल मॉडल बनकर उभरे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *