मोहल्ले की सबसे खूबसूरत लड़की सौतन बनाने थाना पहुंची पत्नी, महिला की बातें सुनकर थानेदार ने पकड़ा अपना सिर 

क्या कोई बीवी अपने ही पति की शादी मोहल्ले की सबसे खूबसूरत लड़की से करा सकती है? क्या कोई बीवी उस लड़की से अपने पति की शादी कराने की जिद भी ठान सकती है जिसके लिए कई मोहल्लों के लड़के मरने मारने पर उतारू हो जाएं? और क्या कोई पत्नी अपने पति की दूसरी लड़की से शादी कराने की जिद को पूरा करने के लिए इस हद तक जा सकती है कि पुलिस आ जाए?

हुआ यूं कि सहारनपुर के थाना बाजार इलाके में रहने वाली एक महिला अपने पति और बेटे के साथ रहती है। लेकिन कुछ दिनों से उसके पति बहुत बुझे बुझे से नजर आ रहे थे तब उसने अपने पति से उनकी उदासी और मायूसी की वजह पूछी। पति ने अपनी बीवी को कुछ नहीं बताया और उसका सवाल टाल गए। लेकिन जब बीवी ने देखा कि उसके पति का न तो किसी काम में मन लग रहा, न ही खा पी भी ढंग से रहे, हर दम मुंह लटकाए घुटे घुटे से रहते हैं, तो उसने अपने बेटे की कसम खिलाकर अपने पति से वजह पूछी। बेटे की कसम खाते ही उसका पति फूट फूटकर रोने लगा और रोते रोते जो बताया तो पहले सुनकर खुद पत्नी भौचक्की रह गई। लेकिन पूरी बात सुनने के बाद उसने अपने पति को हौसला भी दिया और भरोसा भी दिया कि वो खुद उसकी ये हसरत पूरी करवाएगी।

See also  जिन्दा रहते कराया अपना किया अंतिम संस्कार, फिर भेजा तेरहवीं का न्योता, अभी तक नहीं हुई है इस शख्स की शादी

उस महिला के पति ने रोते रोते अपनी बीवी को अपने दिल का हाल कह सुनाया। उसके मुताबिक मोहल्ले की एक बेहद खूबसूरत लड़की को वो मन ही मन चाहता है, और वो उस लड़की से शादी भी करना चाहता है। और अगर ऐसा नहीं हो पाया तो वो डिप्रेशन में आ जाएगा और मर जाएगा। पति को रोता देखकर वो महिला भी रो पड़ी और फिर उसने वो किया जिसे सुनकर हर कोई हैरत में है।

महिला अपने पति का रिश्ता लेकर मोहल्ले की उसी खूबसूरत लड़की के घरवालों के पास पहुँच गई और उनसे शादी की बात पक्की करने को कहने लगी। महिला की बात सुनकर लड़की के घरवाले भी चौंके भी और भड़क भी गए। उन्होंने महिला को डांट फटकार कर उसे वहां से भगा दिया। महिला ने आव न देखा ताव सीधे थाने पहुँच गई और इलाके के थानेदार को अपने पति का दर्द और उसका इलाज भी बता दिया। उसने कहा कि पूरे घर को डिप्रेशन से बचाने के लिए ही वो ये खूबसूरत इलाज चाहती है। क्योंकि वो अपने पति को बहुत प्यार करती हैं और उन्हें किसी भी हाल में दुखी नहीं देख सकती। इसलिए प्लीज आप मेरे पति की शादी करवा दीजिए। थानेदार ने महिला की इस विचित्र और अनोखी शिकायत को सुनकर अपना ही सिर धुन लिया। उसके बाद पुलिस ने हर तरह से महिला को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन महिला टस से मस होने का नाम ही नहीं ले रही।

See also  मेरे कान नहीं बज रहे तेरा मुंह बज रहा है, दो युवकों में भयंकर बहस, देखें विडियो

इस किस्से का एक पहलू और भी है। बताया यही जा रहा है कि वो महिला अभी कुछ ही समय पहले मां बनी है। जिस दौरान वो प्रसव पीड़ा से गुज़र रही थी उसी दौरान वो लड़की महिला के घर पर काम करने आई थी। और उसी दौरान महिला के पति का दिल उस लड़की पर आ गया। जब तक लड़की उसके घर पर रही तब तक तो सब ठीक ठाक चल रहा था लेकिन जब लड़की को उसके घरवालों ने अपने पास बुला लिया तभी से पति दुखी रहने लगा।

महिला ये सोचकर टेंशन में रहने लगी कि उसके पति को शायद कुछ हो गया। उसके बाद जब उसने अपने पति से उसकी परेशानी का सबब जान लिया बस तभी से ये जिद ठाने घूम रही है कि वो उस लड़की के साथ अपने पति की शादी करवा कर रहेगी। फिर चाहें थाना जाना पड़े या फिर कचहरी। उसे कोई फर्क नहीं पड़ता। उस महिला की जिद को लेकर अब मोहल्ले वालों के साथ साथ इलाके के थानेदार तक हैरान और परेशान घूम रहे हैं।

See also  पति मांगता रहा जान की भीख, पत्नी प्रेमी के साथ दबाता रहा गला, मरने के बाद जेब में रख दी सेक्सवर्धक गोलियां