सिर्फ दो मिनट में स्पीड बढ़ाने स्मार्ट फोन की, जानिए ये 4 रामबाण टिप्स

नई दिल्ली

स्मार्ट फोन की धीमी गति के कारण यदि आप भी परेशान हैं तो आप ये आसान टिप्स अपनाकर उसकी गति तेज कर सकते हैं।

-फोन में अगर ढेरों एप्लीकेशन हैं तो पहला काम यह करें कि जिन एप्लीकेशंस का प्रयोग आप नहीं करते हैं उन्हें तुरंत हटा दें। इससे आपके स्मार्ट फोन की स्पीड तेज हो जाएगी।

 

इसे भी पढ़े :-छत्तीसगढ़-बिलासपुर से गुजरने वाली 4 ट्रेनें रद्द, यात्रियों को सफर करने में होगी परेशानी

 

-जिस भी ऐप का आप सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं उसके कैश को नियमित रूप से डिलीट करते रहें। कैश को हटाने के लिए सबसे पहले सेटिंग्स-एप्स में जाएं। यहां उस ऐप पर क्लिक करें जिसके कैश को क्लियर करना है। क्लिक करने के बाद आपको ‘क्लियर कैश’ विकल्प पर क्लिक करना है।

 

इसे भी पढ़े :-सुनील गावस्कर ने फर्जी लेख पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी

 

-कैश क्लीन करने के अतिरिक्त स्मार्टफोन में केवल उन्हीं ऐप्स को जगह दें जो आपके काम की हैं। यदि आपके फोन की भी इनबिल्ट स्टोरेज कम है तो सबसे अच्छा विकल्प है कि इंटरनल स्टोरेज में मौजूद तस्वीरें, म्यूजिक और वीडियो फाइल को माइक्रोएसडी कार्ड में मूव कर दें।

See also  सेल में iPhone खरीदा? असली है या नकली? ये 3 आसान तरीके तुरंत बतायेंगे!

-आपको सेटिंग्स को देखना चाहिए कि कंपनी द्वारा आपके फोन को सॉफ्टवेयर अपडेट तो नहीं मिला है। जांच के लिए सेटिंग्स-सिस्टम-अबाउट-सॉफ्टवेर अपडेटस में जाएं। यदि कोई सॉफ्टवेयर अपडेट मिलता है तो फोन को अपडेट करने से पहले बैकअप जरूर लें।

 

इसे भी पढ़े :-बहुत गुणकारी है शहद, जानिए इससे होने वाले 6 फायदों के बारे में