दिलजलों के लिए निकली नौकरी, कम से कम 1 ब्रेकअप होना जरुरी, जाने इस जॉब की ख़ासियत

दिलजलों के लिए निकली नौकरी : पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे तो हो जाओगे खराब। बचपन में सही लगने वाला यह मुहावरा अब गलत लगने लगा है। दरअसल, इसकी वजह हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वैकेंसी की पोस्टिंग से मिल रही है। इसमें डिग्री, पुराना अनुभव जैसी कोई जानकारी नहीं मांगी गई, बल्कि आवेदकों को ब्रेकअप से गुजरना जरूरी हो गया है। पूरी बात समझते हैं।

 

इसे भी पढ़े :-महिला सम्मान बचत योजना, मिल रहा तगड़ा ब्याज, 1 हजार से शुरू, अंतिम तिथि 31 मार्च

 

निमिशा चंदा नाम की एक्स यूजर ने एक वैकेंसी पोस्ट की है। प्रोफाइल के अनुसार, वह टॉपमेट में मार्केटिंग लीड हैं। उन्होंने लिखा है कि कंपनी को ऐसे शख्स की तलाश है, जो डेटिंग संस्कृति को पूरी तरह से जानता हो। पूरी पोस्ट पढ़कर साफ हो जाता है कि नौकरी आशिकों या बॉलीवुड फिल्मों में नजर आने वाले लवगुरु जैसों के लिए है, जो डेटिंग वर्ल्ड को अच्छी तरह से जानते हैं। यानि दिलजलों के लिए निकली नौकरी है|

See also  सगाई के दौरान पहुंची दुल्हन की सहेली, दुल्हे को ले गई कमरे, बाहर निकलते ही टूटा रिश्ता, वजह जानकर आप भी हो जाओगे हैरान

 

इसे भी पढ़े :-आपका पैसा 5 साल में डबल और 7.5 साल में ट्रिपल, देखें जबरदस्त स्कीम

 

उन्होंने लिखा, ‘हम चीफ डेटिंग ऑफिसर की तलाश कर रहे हैं। क्या आप वही हैं, जिसके पास दोस्त सबसे पहले डेटिंग पर सलाह लेने आते हैं? हम किसी ऐसे को हायर कर रहे हैं, जो डेटिंग कल्चर में जीता हो। जोड़ी बनाने वाले स्वयंभू जो ‘Ghosting’ ‘Breadcrumbing’ और डेटिंग से जुड़े नए बजवर्ड्स को पता लगा सके? अगर ऐसा है, जो हमने आपको चुन लिया है।’

आगे 3 जरूरतें भी लिखी गई हैं। पहला, ‘कम से कम 1 ब्रेकअप, 2 सिच्युयेशनशिप और 3 डेट्स का अनुभव होना चाहिए।’ पोस्ट के अनुसार, कंपनी आपसे सबूत नहीं, लेकिन ब्रेकअप और डेटिंग की कहानियां सुनाने के लिए भी कहेगी। दूसरा, ‘डेटिंग से जुड़े शब्दों की जानकारी होना चाहिए और नए बनाने की हिम्मत होनी चाहिए।’ तीसरा, ‘कम से कम 2-3 डेटिंग ऐप्स का इस्तेमाल किया हो (हमें अनुभवी लोग चाहिए)।’

See also  वध से पहले गुटखा दबाने लगा ‘रावण’, सोशल मिडिया पर विडियो जमकर वायरल 

 

इसे भी पढ़े :-भाई की सारी प्रॉपर्टी पर दावा ठोक सकती है बहन, जाने उन परिस्थिति के बारे में

 

क्या बोले यूजर्स

दिलजलों के लिए निकली नौकरी की पोस्टिंग देखते ही यूजर्स की प्रतिक्रियाएं शुरू हो गई हैं। एक ने लिखा, ‘काश मैं भी यहां आवेदन दे सकता है। काम करने के लिए क्या कूल जगह है।’ वहीं, एक यूजर ने सवाल किया, ‘रिश्तेदारों को क्या बोलेंगे कि चीफ डेटिंग ऑफिसर हो।’

 

बड़ा ऑफर POCO X6 Neo 5G पर 40 प्रतिशत की छूट, 20 का मोबाइल मात्र 12 हजार में