पत्नी ने पति के ड्राइवर से छुपकर रचाई शादी, पति ने निकाला घर से, उधर प्रेमी घर से फरार, धरने पर बैठी महिला

पत्नी ने पति के ड्राइवर से छुपकर रचाई शादी : पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां एक महिला अपने पति के ड्राइवर के साथ रहने के लिए धरने पर बैठ गई है. इस महिला का दावा है कि पति का ड्राइवर उसका प्रेमी है और दो महीने पहले ही दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी की है. इसकी जानकारी तीन दिन पहले ही महिला के पति को हुई तो उसने महिला को घर से निकाल दिया है. मामला गायघाटा में स्वरुपनगर थाना क्षेत्र के बेथरी गांव का है. इस घटना की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप की स्थिति है.

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बताया कि बेथरी गांव में रहने वाली पूजा शील की शादी 6 साल पहले गायघाटा थाना क्षेत्र के पंचपोटा इलाके में रहने वाले युवक से हुई थी. इस शादी के बाद उसे एक बेटी भी हुई. इसी बीच करीब दो साल पहले पूजा अपने पति के ड्राइवर त्रिदीप के संपर्क में आई और दोनों में संबंध स्थापित हो गए. शुरू में दोनों छिप छिपकर मिलते रहे, लेकिन बाद में दोनों ने चुपचाप शादी कर ली. पूजा का दावा है कि त्रिदीप ने उसकी मांग भरी है.

See also  भैंस ने दिया भूरे रंग के बछड़े को जन्म, भैंस से ज़्यादा दिखता है गाय जैसा, देखकर सभी लोग दंग

इसे भी पढ़े :-क्या आप को पता है ? एटीएमधारक का होता है 1-12  लाख तक का दुर्घटना बीमा

 

उसने बताया कि चूंकि दोनों ने छिपकर शादी की है, इसलिए इसका कोई प्रमाण या गवाह उसके पास नहीं है. उसने बताया कि दो तीन दिन पहले ही उसके पति को उसकी शादी की जानकारी हुई तो उन्होंने उसे घर से बाहर कर दिया है. इसके बाद से ही वह अपने प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी है.सूचना मिलने पर पहुंची गायघाटा थाने की पुलिस ने बताया कि त्रिदीप खुद अपने घर से फरार है.वहीं उसकी मां ने बताया कि उन्हें भी दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी कुछ दिन पहले मिली थी.

 

इसे भी पढ़े :- कैसे मिलेगा प्रधानमंत्री आवास योजना में घर, जाने विस्तार से

 

हालांकि उनलोगों ने पहले ही साफ कर दिया था कि इस युवती से शादी करने पर उसे बेदखल कर दिया जाएगा. त्रिदीप की मां के मुताबिक अब यदि त्रिदीप ने शादी कर ही लिया है तो उससे उनका कोई संबंध नहीं है. कहा कि अब वह अपने बेटे से संबंध तोड़ चुकी हैं. वहीं पूजा ने बताया कि अब वह त्रिदीप के ही साथ रहेगी. चूंकि त्रिदीप उसे अपनाने के बजाय घर छोड़कर फरार हो गया है, इसलिए उसके आने तक वह यहीं बैठी रहेगी. इस घटना से इलाके में हंगामा मच गया है.

See also  चलती बस में संबंध बनाते पकड़े गए युवक-युवती, विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

 

स्त्री शक्ति योजना, SBI महिलओं को बिजनेस करने दे रही 25 लाख रुपए तक का लोन