घास की खेती जो बना देगी आपको मालामाल, लगाए एक बार काटें 6 सालों तक, बाज़ार में है भारी डिमांड

घास की खेती : अगर आप बेहद कम पैसे लगाकर कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया देंगे। जहां सिर्फ 20,000 रुपये खर्च करके लाखों रुपये महीने की कमाई कर सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं लेमनग्रास खेती (Lemon Grass Farming) के बारे में। इसे नींबू घास भी कहते हैं। इस खेती से तगड़ा मुनाफा कमाया (Earn money from farming) जा सकता है। इसकी खेती करने के लिए आपको सिर्फ 20,000 रुपये की जरूरत है। इन पैसों से आप लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं।

लेमनग्रास के बिजनेस को लेकर पीएम मोदी (PM Modi) ने भी मन की बात इसका जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि लेमन ग्रास की खेती से किसान अपने आप को तो आर्थिक रूप से मजबूत बना रहे हैं।

 

इसे भी पढ़े :-भेड़ पालन, बंपर मुनाफा वाला बिजनेस, जो कर देगा आपको मालामाल, खर्च भी कम

 

See also  खेती-किसानी में ड्रोन खरीद पर 5 लाख रुपए तक की सब्सिडी, जाने कैसे ले योजना का लाभ

लेमन ग्रास की बाजार में भारी मांग

घास की खेती : लेमन ग्रास से निकलने वाले तेल की बाजार में काफी मांग है। लेमन ग्रास से निकलने वाला तेल कॉस्मेटिक्स, साबुन, तेल और दवा बनाने वाली कंपनियां इस्तेमाल करती हैं। यही वजह है कि मार्केट में इसके बेहतर दाम मिल जाते हैं। इस खेती की सबसे खास बात यह है कि इसे सूखा प्रभावित इलाकों में भी लगाया जा सकता है। लेमनग्रास की खेती से आप सिर्फ एक हेक्टेयर से ही साल भर में करीब 4 लाख रुपये तक का मुनाफा कमा सकते हैं। लेमन ग्रास खेती में खाद की कोई जरूरत नहीं पड़ती है इसके साथ ही इसे जंगली जानवरों के नष्ट करने का भी कोई डर नहीं है। एक बार फसल की बुवाई होने के बाद यह लगातार 5-6 साल तक तक चलती रहती है।

 

 

इसे भी पढ़े :-डेयरी फार्मिंग लोन योजना, गाय, भैंस, भेड़, बकरी के आधार पर बैंक करती है फाइनेंस, पैसा सीधे खाता में

 

See also  पामगढ़ में कृषि विभाग के साथ मिलकर परम बने उन्नतशील किसान, आपदा को अवसर में बदला और थामी किसानी की राह

 

कब उगाएं लेमन ग्रास?

घास की खेती : लेमन ग्रास की खेती करने का बेहतर समय फरवरी से जुलाई के बीच है। एक बार लगाने के बाद इसकी छह से सात बार कटाई होती है। एक साल में तीन से चार बार कटाई होती है। लेमन ग्रास से तेल निकाला जाता है। एक साल में एक कट्ठे जमीन से करीब 3 से 5 लीटर तेल निकलता है। इस तेल के दाम 1,000 रुपये से लेकर 1,500 रुपये हैं। तीन सालों तक इसकी उत्पादन क्षमता बढ़ती है। लेमनग्रास की नर्सरी बेड तैयार करने का सबसे अच्छा समय मार्च-अप्रैल का महीना है।

 

इसे भी पढ़े :-अब आधार कार्ड की जरूरत नहीं, सिर्फ फेस ऑथेंटिकेशन से होगा काम

 

 

लेमन ग्रास से कितनी होगी कमाई?

घास की खेती : अगर आप एक हेक्टेयर में लेमन ग्रास की खेती करते हैं तो शुरुआत में 20,000 से 40,000 रुपये की लागत आएगी। एक बार फसल लगाने के बाद साल में 3 से 4 बार कटाई की जा सकती है। मेंथा और खस की तरह ही लेमन ग्रास की पेराई होती है। 3 से 4 कटाई पर करीब 100 से 150 लीटर तेल निकल आता है। एक हेक्टेयर से साल भर में करीब 325 लीटर तेल निकल जाएगा। तेल की कीमत करीब 1200-1500 रुपये प्रति लीटर होती है यानी 4 लाख से 5 लाख रुपये तक की कमाई आराम से हो सकती है।

See also  मुनाफे से भरा है ये फसल, एक बार लगाए 4 साल तक पैसा कमाएं, जाने इस बेहतरीन फसल के बारे में

 

गाय-भैंस के लिए 5 तरह का हरा चारा, वो भी एक ही खेत में उगाएं, मिलेगा बाल्टी भर-भर के दूध