रायपुर : रंग लगाने के बहाने महिला से जबरदस्ती का प्रयास, ASI पर लगा आरोप, गिरफ्तारी कभी भी

राजधानी रायपुर के कोतवाली थाने में पदस्थ ASI पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। थाने की एक महिला आरक्षक ने ही ये आरोप लगाया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर लिया है। आरोपी ASI की गिरफ्तारी जल्द होगी। वहीं उच्च अधिकारी थाने पहुंचे और घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली।

 

इसे भी पढ़े :-LIC से पर्सनल लोन, वो भी सबसे कम ब्याज में, जाने कैसे

 

मिली जानकारी के अनुसार एसएसआइ सोबंत सिंह रावत कोतवाली सीएसपी आफिस में पदस्थ है। कुछ दिन से महिला आरक्षक भी वहीं पदस्थ थी। होली के दिन एक होली मिलन समारोह में आरोपी ने रंग लगाने के बहाने महिला आरक्षक से छेड़छाड़ कर जबदस्ती करने का प्रयास किया। महिला आरक्षक ने इसका विरोध भी किया। पीडि़ता ने इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। पुलिस के अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

See also  पामगढ़ के ग्रामीणों ने ढहाया निर्माणधिन कॉम्लेक्स, अवैध निर्माण का लगाया आरोप video

 

मड़वारानी : नहर में मिला एक अज्ञात युवक का शव, जाँच में जुटी पुलिस