जान जोखिम में डालकर स्टंट, जरा सी चूक से जा सकती थी जान, देखें विडियो

जान जोखिम में डालकर स्टंट, जरा सी चूक से जा सकती थी जान, देखें विडियो  : सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में अधिकांश लोगों के सिर पर वायरल होने का नशा सवार है, इसलिए लोग अपनी जान की परवाह न करते हुए खतरनाक और जानलेवा स्टंट (Stunt) करने से भी पीछे नहीं हटते हैं. जान को जोखिम में डालकर स्टंट करने से जुड़े कई वीडियो आए दिन देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं.

 

सारी हदें पार

इसी कड़ी में एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक युवक रील (Reel) बनाने के लिए सारी हदें पार करते हुए रेलवे ट्रैक (Railway Track) पर लेट जाता है और कुछ ही देर में उसके ऊपर से तेज रफ्तार ट्रेन गुजर जाती है. अगर जरा सी चूक हो जाती तो उसे इसका बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ता, बावजूद इसके उसने इस बात की परवाह नहीं की.

See also  व्हेल मछली ने जिंदा निगला, कुछ देर बाद जिंदा निकला मुँह से, जाने कैसे

 

इसे भी पढ़े :- पीएम इंटर्नशिप योजना, आगे की पढाई के लिए मिलेगा हर महीने 5 हजार, जाने कैसे करें आवेदन

 

इस वीडियो को एक्स पर @Bihar_se_hai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन में लिखा है- ‘रील की आदत ने अब लिमिट क्रॉस कर दी है.’ इस पर लोगों ने अपने-अपने रिएक्शन भी दिए हैं. एक यूजर ने लिखा है, काश पहले जैसा खुला बाथरूम अभी भी होता. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- नेक्स्ट लेवल रील. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक अपने फोन का कैमरा ऑन करके रिकॉर्डिंग चालू करता है और सीधे रेलवे ट्रैक के बीच में लेट जाता है.

 

उसके ऊपर से गुजर ट्रेन 

कुछ ही देर में एक तेज रफ्तार ट्रेन उसके ऊपर से गुजर जाती है. यहां हैरत की बात तो यह है कि शख्स पूरी तरह से सुरक्षित बच निकलता है और ट्रेन के गुजर जाने के बाद वो उठकर कैमरे की तरफ देखता है. इस दौरान उसके चेहरे पर ऐसा रिएक्शन देखने को मिलता है, जैसे कि उसने काफी बहादुरी का काम किया है.

See also  आर्थिक परेशानी को दूर भगाना है तो आजमाएं ये टोटके, जरूर मिलेगा फायदा

 

 

बिल्डिंग से एक शख्स ने लगा दी छलांग, गंभीर हालत में भर्ती, विडियो वायरल