एक साल बाद मंगेतर ने कहा मैं टाइम पास कर रही थी, तुमको जो करना है करों, युवक ने लगा ली फांसी

एक साल बाद मंगेतर ने कहा मैं टाइम पास कर रही थी, तुमको जो करना है करों, युवक ने लगा ली फांसी  : उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने प्यार में धोखा मिलने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक युवक की पहचान रौनक पांडे के रूप में हुई है. मृतक युवक के परिवार वालों ने युवती पर उनके लड़के को धोखा देने का आरोप लगाया है. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है.

 

इसे भी पढ़े :- महिलाओं को सरकार दे रही 5 लाख का लोन, वो भी बिना किसी ब्याज के, जाने कैसे मिलेगा फायदा

 

ये पूरा मामला औरैया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोविंद नगर का है. यहां रहने वाले मृतक युवक के पिता अभिषेक पांडे ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनका बेटा रौनक पांडे और ब्रह्मनगर निवासी एक युवती की बातचीत लगभग एक वर्ष से हो रही थी. दोनों एक दूसरे से शादी करने को भी तैयार थे, लेकिन शनिवार को युवती ने रौनक से कहा कि वो उससे शादी नहीं कर पाएगी.

See also  नए साल पर योगी सरकार में बड़े फेरबदल की संभावना, कैबिनेट और संगठन में तैयारी

 

इसे भी पढ़े :- जल्द ही जारी होगा 20 रुपए का नया नोट, जाने फिर पुराने नोटों का क्या होगा

 

मृतक युवक के पिता अभिषेक पांडे ने बताया कि युवती ने रौनक से कहा कि वो किसी और लड़के से प्यार करती है और उसी से शादी करेगी. इस पर उनके बेटे रौनक ने युवती से कहा कि वो उससे एक साल से बात कर रही है, तो युवती ने कहा कि वो उससे टाइम पास कर रही थी. तब रौनक ने उससे कहा कि वो ऐसा न करे. वो अब क्या करेगा. इस पर युवती ने कहा जो करना है करो. मरना है, तो मरो. ये सारी बातें रौनक ने घर जाकर अपनी बहन और राधिका को बताई.

 

इसे भी पढ़े :-दुल्हन के गले में मंगलसूत्र डालते दुल्हे की मौत, मचा हड़कंप, सीने में उठा था दर्द

 

पुलिस ने क्या बताया

शनिवार शाम 4:30 बजे राधिका अपने सुरान स्थित प्लाट पर जानवरों को चारा देने गई थी. तभी रौनक ने युवती की बातों से मानसिक रूप से क्षुब्द और प्रताड़ित होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पिता के अनुसार, वह शनिवार को बाहर गए हुए थे. जब वापस आए तो राधिका ने सारी बात उनको बताई. पिता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. वहीं मामले में पुलिस ने बताया कि मृतक रौनक पांडे के पिता ने थाने में तहरीर दी है. मामले की जांच चल रही है. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.

See also  राजस्थान-झुंझुनू में साइबर ठग ने दोस्त की नकली आईडी से भेजा मैसेज, दो लाख रूपए ठगे

 

 

थाना से रेप का आरोपी फरार, टीआई समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, आरोपी पर 5 हजार का इनाम