सिर्फ 10 मिनट में बनाएं खट्टा-तीखा चटपटा अचार, झटपट नोट करें आसान रेसिपी

सर्दियों का मौसम हो और घर में अचार की खुशबू न फैले ऐसा कैसे हो सकता है। लेकिन सर्दी के मौसम में अचार बनाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है क्योंकि इस मौसम में धूप नहीं निकलती। ऐसे में सही से अचान नहीं बन पाता और अक्सर अचार बनाने की सोचते ही लोग पीछे हट जाते हैं। धूर न होने की वजह से अचार को सुखाना, मसाले तैयार करना और कई दिनों तक रखने की झंझट भारी लगती है।

अगर आप भी यही सोचकर अचार बनाने से बचते हैं, तो अब चिंता छोड़ दें। क्योंकि आज हम आपके लिए लाए हैं 10 मिनट में बनने वाला इंस्टैंट अचार की रेसिपी लेकर आ रहे हैं जिसे बनाने के लिए न धूप की जरूरत है और न ही घंटों की मेहनत।

यह झटपट बनने वाला खट्टा-तिखा अचार सर्दियों में खाने का मजा दोगुना कर देता है। इसे आप दाल-चावल, पराठा, रोटी या खिचड़ी किसी भी चीज के साथ सर्व कर सकते हैं। इतना आसान कि जिसे खाना शुरू किया तो हर कोई रेसिपी पूछे बिना नहीं रहेगा। बस कुछ बेसिक मसाले, थोड़ा सा तेल और आपकी पसंद की सब्जियां और मिनटों में तैयार स्वादिष्ट अचार।

See also  iPhone 17 लॉन्च डेट कन्फर्म: 9 सितंबर को पेश होगा Apple का नया धांसू फोन

सामग्री :

1 कप गाजर (लंबे कटे)

1 कप फूलगोभी (छोटे टुकड़े)

1 कप मिर्च (लंबी कटी या साबुत)

1 कप मूली या शलगम (ऑप्शनल)

2 टेबलस्पून राई

1 टेबलस्पून मेथी दाना

1 टेबलस्पून सौंफ

1 टीस्पून हल्दी

1-2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर

1 टीस्पून काला नमक

स्वादानुसार नमक

½ कप सरसों का तेल

2-3 टेबलस्पून नींबू का रस या सिरका

रेसिपी तरीका

सबसे पहले सभी सब्जियों को हल्का-सा उबलते पानी में 2-3 मिनट ब्लांच कर लें और एकदम सूखने दें।

एक कड़ाही में सरसों का तेल गरम करके धुआं निकलने दें।

गैस बंद करके थोड़ा ठंडा होने दें और उसमें राई, मेथी, सौंफ, हल्दी और लाल मिर्च डालें।

अब इसमें सब्जियां डालकर अच्छे से मिलाएं।

नमक और काला नमक डालें।

आखिर में नींबू का रस या सिरका डालकर मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें।

बस! 10 मिनट में तैयार आपका इंस्टैंट खट्टा-तिखा अचार।

इसे तुरंत परोस सकते हैं या 1-2 दिन रहने दें स्वाद और भी बढ़ जाएगा।

आप इसे दाल-चावल, पराठे या रोटी किसी के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

See also  Vivo Y31 5G सीरीज़ लॉन्च: 6500mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ, जानें कीमत