वीनस विलियम्स पहले दौर में बाहर

इंडियन वेल्स
सात बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन वीनस विलियम्स का वापसी के बाद खराब प्रदर्शन जारी है और उन्हें यहां बीएनपी पारिबास ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा।

वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाली 45 वर्षीय वीनस को पहले दौर में फ्रांस की डायने पैरी ने 6-3 6-7(4) 6-1 से हराया। इस तरह से वीनस अपने पिछले आठ डब्ल्यूटीए मैच हार चुकी हैं। वीनस ने दूसरे सेट में अच्छा खेल दिखाया लेकिन विश्व रैंकिंग में 111वें स्थान पर काबिज 23 वर्षीय पैरी ने तीसरे सेट में फिर से नियंत्रण बना दिया और आसानी से जीत दर्ज की।

वीनस ने जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग लिया था लेकिन एकल और युगल दोनों में पहले दौर में ही हार गईं थी।

 

See also  Brazil vs Scotland: विनीसीयस का डबल धमाका, नेमार की वापसी और ब्राजील की 3-0 से शानदार जीत