रायपुर में प्रेमी के घर में फंदे से लटकी मिली प्रेमिका की लाश, इलाके में फैली सनसनी, घरवालों ने लगाए गंभीर आरोप 

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आ  रहा है। जहां एक युवती की लाश संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

मृतक युवती का नाम कविता दास बताया जा रहा है। घटना रविवार रात की बताई जा रही है,  जब युवती अपने प्रेमी से मिलने उसके घर गई हुई थी। देर रात हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फ़ाइल गई। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सके।

शुरुवाती जांच के मुताबिक, कविता दास अपने प्रेमी से घर मिलने आई थी बताया जा रहा है, दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था जो की इतना बढ़ गया की युवती ने कथित तौर पर उसी घर में फांसी लगा ली। हालांकि घटना की परिसतिथियों में  को लेकर अब भी कई सवाल खड़े हो रहें हैं।

See also  ED कार्रवाई पर कांग्रेस के आरोप निराधार: डिप्टी सीएम अरुण साव का पलटवार

 

बता दें मृतक युवती के घरवालों ने मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं, उनके मुताबिक कविता दास पर शादी का दवाब बनाया जा रहा था, जिसके चलते वो मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। घरवालों का यह भी आरोप है, की इसी दवाब के चलते युवनी ने यह कदम उठाया। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कारवाई की मांग की है।

 

बताया जा रहा है की मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए टिकरापारा थाना पुलिस ने युवती के प्रेमी को हिरासत में ले लियाऔर  है और लगातार पूछताछ की जा रही है।
आला अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल मामले को आत्महत्या मान कर जांच की जा रही है, हालांकि किसी संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा।

 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा किया जा सकेगा, फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों और संभावित गवाहों के बयान भी दर्ज किए जा रहें हैं। साथ ही पुलिस पूरे मामले की बारीकी से  जांच कर रही है ताकि सच सामने आ सके और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

See also  छत्तीसगढ़ में दीदी ई-रिक्शा योजना, स्वरोजगार से संवारी सुषमा की जिंदगी