मजदूरों को मिलेगा 5 लाख से अधिक जीवन बीमा, आम लोगों के लिए तीन योजनाएं लागू, मिलेगी बीमा और पेंशन राशि

एक दशक पहले केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार आई थी। वित्त मंत्रालय का जिम्मा था दिवंगत अरुण जेटली के पास। उन्होंने मई 2015 में आम लोगों के लिए तीन योजनाएं लागू की थी। पहली प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), दूसरी प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), और तीसरी अटल पेंशन योजना (APY)। इन योजनाओं की अपार सफलता को देखते हुए अब सरकार इन योजनाओं की बीमा और पेंशन राशि बढ़ाने पर विचार कर रही है।

क्या कहना है सरकार का

केंद्रीय वित्त मंत्रालय में वित्तीय सेवा विभाग (Financial Service Division) या बैंकिंग डिविजन (Banking Division) के सचिव एम. नागराजू ने कल पत्रकारों से बातचीत में बताया “ये तीनों योजनाएं वित्तीय समावेशन (Financial inclusion) के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण हैं। देश भर में अभी तक इन योजना में करीब 57 करोड़ वयस्कों ने इनमें इनरोलमेंट किया है। लोग चाहते हैं कि इन योजनाओं में कवरेज बढ़े। अगर सब कुछ सही रहा, तो हम इन योजनाओं के तहत मिल रहे कुछ लाभों को भी संशोधित कर सकते हैं।”

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन से सौजन्य मुलाकात, छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में शामिल होने किया आमंत्रित

PMJJBY में बीमा की राशि 5 लाख?

बताया जाता है कि PMJJBY योजना की वर्तमान दो लाख रुपये की सीमा को बढ़ा कर पांच लाख रुपये किया जा सकता है। हाल ही में, बीमा कंपनियों के बीच सरकार की तरफ से एक कागज वितरित किया गया था। उसमें बीमा राशि को 5 लाख रुपये तक बढ़ाने के प्रभावों के बारे में पूछा गया था।

बढ़े कवरेज का प्रीमियम क्या होगा

बैंकिंग सेक्रेटरी ने कहा “हम कई विकल्पों का विश्लेषण कर रहे हैं। देखा जा रहा है कि जो प्रीमियम की राशि सुझाई जा रही है, वह अफोर्डेबल है या नहीं, उसका कॉस्ट कितना पड़ेगा, इसके साथ ही जिन एजेंसियों के माध्यम से इसे लागू कराया जाएगा, उसकी इंटरमीडिएशन कॉस्ट क्या पड़ेगा। जब इसे मंजूरी मिल जाएगी, तो सबको पता चल जाएगा।”

11 साल पहले लॉन्च हुई थी ये योजनाएं

नौकरीपेशा लोगों को तो जीवन बीमा और दुर्घटना बीमा के साथ साथ पेंशन का लाभ भी मिलता है। लेकिन जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं या दिहाड़ी मजदूरी या स्वरोजगार करते हैं, उनके लिए सामाजिक सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। इन्हीं को बीमा करवरेज और पेंशन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली की अगुवाई में ये तीन योजनाएं 9 मई, 2015 को लॉन्च की गई थीं।

See also  कलेक्टर ने राहौद नगर पंचायत सीएमओ की दो वेतन वृद्धि रोकने के दिए निर्देश, देखें क्या है कारण

इन योजनाओं का अभी क्या है प्रीमियम

  • इस समय प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 18 से 50 साल तक के व्यक्तियों को दो लाख रुपये का जीवन बीमा उपलब्ध कराया जाता है।
  • इसका सालाना प्रीमियम 436 रुपये या 1.20 रुपये प्रतिदिन का है।
  • प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में सालाना 20 रुपये के प्रीमियम पर दो लाख रुपये का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर मिलता है।
  • अटल पेंशन योजना के तहत पंजीकृत व्यक्तियों को 60 साल पूरा होने पर हर महीने एक से पांच हजार रुपये तक का गारंटिड पेंशन मिलता है।
  • इस योजना जुड़ने की उम्र 18 साल से 40 साल है।