पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं क़िस्त को लेकर बड़ा अपडेट, जून के इस हफ्ते में आ सकते हैं 2000 रुपये, काउंटडाउन शुरू

PM Kisan 23rd Instalment: केंद्र सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी किसानों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जून का महीना शुरू होते ही करोड़ों किसान अपनी अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस योजना के तहत मिलने वाली अगली किस्त, पात्रता की शर्तों और स्टेटस चेक करने के तरीकों को यहां जानें

 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Beneficiary Status: देश के अन्नदाताओं के लिए जून का महीना बेहद खास होने जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Scheme) के तहत मिलने वाली अगली किस्त को लेकर किसानों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। सरकार जल्द ही किसानों के बैंक खातों में ₹2,000 की अगली किस्त ट्रांसफर करने जा रही है। लेकिन ध्यान रहे, अगर आपने समय रहते कुछ जरूरी प्रक्रियाएं पूरी नहीं कीं, तो आपकी किस्त अटक भी सकती है। आइए, इन 5 स्लाइड्स के जरिए जानते हैं कि पैसा कब आएगा और आपको किन गलतियों से बचना है

See also  यूपी में 6 से 13 फरवरी तक चलेगा ‘दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0’

 

जून के इस हफ्ते में आ सकते हैं 2000 रुपये, काउंटडाउन शुरू!

पीएम किसान योजना के पिछले ट्रेंड्स को देखें तो किसानों को जून के दूसरे या तीसरे हफ्ते में किस्त का पैसा मिल सकता है। हालांकि, सरकार की तरफ से अभी तक तारीख की कोई आधिकारिक घोषणा (Official Confirmation) नहीं की गई है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च को असम के गुवाहाटी से योजना की 22वीं किस्त जारी की थी। इस लिहाज से अगले 4 महीनों का चक्र जून में पूरा हो रहा है।

सालाना मिलते हैं 6000 रुपये, सीधे खाते में पहुंचती है मदद

 

छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक संबल देने के लिए केंद्र सरकार हर साल ₹6,000 की वित्तीय सहायता देती है। यह राशि 2000-2000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में हर चार महीने पर सीधे किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है, ताकि बीच में कोई बिचौलिया न रहे।

See also  चुनाव सुधारों पर ठहरी बहस: अब सोमवार को फिर गरमाएगा राज्यसभा

सावधान! तुरंत निपटा लें e-KYC, वरना नहीं मिलेगा पैसा

 

अगर आप चाहते हैं कि आपकी ₹2,000 की किस्त बिना किसी रुकावट के खाते में आए, तो आपको अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया तुरंत पूरी कर लेनी चाहिए। इसके बिना किस्त का पैसा जारी नहीं किया जाएगा।इसके साथ ही यह भी पक्का कर लें कि आपका बैंक खाता आपके सरकारी पहचान पत्र (आधार कार्ड) से लिंक और एक्टिव हो।

 

ई-केवाईसी (e-KYC) कराने के हैं 3 आसान तरीके, घर बैठे भी है संभव

 

किसान भाई अपनी सुविधा के अनुसार इन तीन तरीकों में से किसी भी एक जरिए से अपनी ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं: OTP आधारित: पीएम किसान पोर्टल पर जाकर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी के जरिए। बायोमेट्रिक (Biometric) आधारित: अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर अंगूठे का निशान देकर। फेस ऑथेंटिकेशन (Face Authentication): पीएम किसान ऐप के माध्यम से चेहरा स्कैन करके भी इसे आसानी से पूरा किया जा सकता है।

See also  राजौरी के जंगलों में आतंकियों की घेराबंदी, पांचवें दिन भी जारी ‘ऑपरेशन शेरावाली’

घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बेनिफिशियरी स्टेटस

 

अगर आप लिस्ट में अपना नाम और पेमेंट का स्टेटस देखना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें। सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर जाएं। वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए ‘Beneficiary Status’ विकल्प पर क्लिक करें। अब अपना अकाउंट नंबर या रजिस्टर्ड पहचान संख्या दर्ज करें। इसके बाद ‘Get Data’ पर क्लिक करते ही आपके सामने भुगतान और पात्रता की पूरी स्थिति आ जाएगी।