जांजगीर जिला के अकलतरा ब्लाक के ग्राम पंचायत झलमला निवासी एक 48 वर्ष व्यक्ति आज सुबह से लापता हो गया है। जिसका आखिरी लोकेशन बिलासपुर के व्यापार विहार के पास मिला है। परिजनों के वहाँ पहुँचने से पहले लापता ब्यक्ति वहाँ से जा चूका था| परिजन सुबह से ही तलाश में लगे हुए हैं किंतु अभी तक कोई जानकारी हाथ नहीं लगेगा। अगर आप लोगों को इस व्यक्ति के संबंध में कोई जानकारी मिले तो नजदीकी थाना या फिर हमारे न्यूज़ नंबर 966 935 5416 पर संपर्क करें।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम झरमाला निवासी जागेश्वर निराला आज सुबह 9:00 बजे से घर में बिना किसी को बताएं कहीं चला गया है| उसने भूरे रंग की टी-शर्ट काले रंग का चढ़ा और कंधे पर लाल रंग का गमछा लटकाए हुए हैं। काफी देर होने के बाद परिजनों को जागेश्वर गाँव घर में नहीं दिखा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की | उन्हें सीसी कैमरा की मदद ली जिससे पता चला कि घर से वह भैंसों की ओर जा रहा है। परिजनों ने बताया कि काफी ढूंढने के बाद दोपहर 3:30 बजे काफी तलाश के बाद परिजनों को जागेश्वर के कीपैड वाले मोबाइल से फोन आया| जिसमें किसी व्यक्ति ने बताया कि यह जागेश्वर व्यापार विहार में है। जिस पर परिजनों ने उसे व्यक्ति को निगरानी करने को कहकर परिजन बिलासपुर के लिए रवाना हुए। परिजन जब तक बिलासपुर पहुंचने जागेश्वर उसे व्यक्ति को चकमा देकर वहां से चला गया था। फिलहाल परिजन बिलासपुर में जागेश्वर की तलाश कर रहे हैं।
अगर आप लोगों को इस व्यक्ति के संबंध में कोई जानकारी मिले तो नजदीकी थाना या फिर हमारे न्यूज़ नंबर 966 93 55 416 पर संपर्क करें।
तलाश हुई पूरी
परिजन व्यापार विहार के चारों कोनों में फैल गए। काफी ढूंढने के बाद आखिरकार वह व्यक्ति एक गली में चलता हुआ मिल गया। इसके बाद पूरे परिजनों ने राहत की सांस ली।